Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सपा नेता आजम खां को लगा झटका,आजम खान पर भारी पड़े अखिलेश यादव !

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीट को लेकर समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच आजम खान और अखिलेश यादव के बीच मैच टाई चल रहा है। एक तरफ जहां मुरादाबाद में आजम खान की वजह से एसटी हसन का टिकट कट वहीं रामपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ चुके आजम खां के बेहद करीबी नेता आसीम राजा का भी पर्चा खारिज हो गया है। बता दे,आजम खा के बेहद करीबी नेता आसीम राजा ने नामांकन दाखिल किया था. रामपुर की सीट को लेकर जेल में बंद आजम खां से मिलने कुछ हफ्ते पहले गए थे। सूत्रों के आजम खां ने आसीम राजा को टिकट देने को कह रहे थे। हलाकि आसिम राजा का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। रामपुर लोकसभा सीट 7 से आसिम राजा ने अपना पर्चा भरा था लेकिन अब नामांकन पत्र रद हो गया हैं।

- Advertisement -

अखिलेश पर आजम ने बनाया दबाव

दरअसल, पिछले दो दिनों से मुरादाबाद और रामपुर सीट को लेकर घमासान देखने को मिला था. दोनों ही सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ था। आजम खान अखिलेश यादव पर मुरादाबाद और रामपुर सीट को लेकर दबाव बना रहे थे. सीतापुर जेल में अखिलेश यादव से मुलाक़ात के बाद आजम खान की डिमांड थी कि मुरादाबाद से रूचि वीरा को टिकट मिले और रामपुर सीट से वे खुद या फिर यादव परिवार का कोई प्रत्याशी हो, ताकि उनका गढ़ भी सुरक्षित रह सके. लेकिन रामपुर सीट से अखिलेश यादव ने खुद या परिवार को चुनाव लड़वाने से मना कर दिया. वहीं मुरादाबाद लोकसभा सीट से एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को प्रत्त्याशी बनाया गया है। रुचि मूलरूप से बिजनौर निवासी हैं.उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत समाजवादी से की और बिजनौर से विधायक चुनी गईं.

आसीम का पर्चा खारिज

बता दें कि रामपुर सीट पर लोकसभा का उपचुनाव लड़ चुके आसिम राजा ने खुद को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बताते हुए नामांकन दाखिल किया था. नामांकन के अंतिम दिन आसिम राजा ने दावा किया था कि वो समाजवादी पार्टी से नामांकन पत्र जमा कर रहे हैं. अब फॉर्म ए, बी और प्रारूप 2 नहीं होने के चलते उनका नामांकन खारिज हुआ है. हालांकि बाद में पार्टी की तरफ से साफ किया गया था कि रामपुर लोकसभा सीट से सपा के अधिकृत प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी हैं.

रुचि वीरा की राजनीतिक सफर

रुचि वीरा का जन्म 2 सितंबर 1961 को हुआ. वे मूलरूप से बिजनौर की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सपा से की और बिजनौर से विधायक चुनी गईं. रुचि वीरा ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय से कला स्नातक की डिग्री हासिल की है. रुचि वीरा के पास 25 करोड़ रुपये की संपति है. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जो शपथ पत्र दाखिल किया था, उसमें करीब 25 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति का ब्यौरा दिया था.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें