Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

योगी सरकार ने नए मंत्रियों को सौंपे उनके मंत्रालय, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपने कैबिनेट में शामिल सात नए मंत्रियों को ज़िम्मेदारियां सौंप दी हैं। राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार (Chatrapal Singh Gangwar) को राजस्‍व विभाग दिया गया है। राज्य मंत्री संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) को समाज कल्‍याण व अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग मिला है। राज्य मंत्री पल्टू राम (Paltu Ram) को सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। राज्य मंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का दायित्व मिला है। राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत (Dr. Sangeeta Balwant) को सहकारिता विभाग, धर्मवीर प्रजापति (Dharamveer Prajapati) को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) को प्राविधिक शिक्षा विभाग का कार्यभार दिया गया है।

फोटो : इंटरनेट

बता दें कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) से तकरीबन छह महीने पहले योगी मंत्रिपरिषद का विस्तार रविवार को हो गया था। इस विस्तार में सात नए मंत्री शामिल किए गए थे। कांग्रेस (Congress) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आए कद्दावर नेता जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) को कैबिनेट मंत्री बनाया गया बल्कि शेष छह को राज्यमंत्री बनाया गया है।

फोटो : कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद

रविवार शाम को राजधानी लखनऊ (Lucknow) के राजभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) मौर्य व दिनेश शर्मा(Deputy CM Dr. Dinesh Sharma), प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) की मौजूदगी में गवर्नर आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) ने नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें