Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखीमपुर कांड से प्रदेश में मचा भारी बवाल, यहां मिलेगा मिनट-टू-मिनट अपडेट

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानो और भाजपाइयों के बीच हुए भारी बवाल के बाद प्रदेश में माहौल गरमा गया है। रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत के बाद प्रदेश में भारी बवाल मचा हुआ है। सियासी हलचल तेज़ हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अचानक देर रात लखनऊ पहुंची और पूरी रात यूपी पुलिस की नींद उड़ा दी।आखिरकार सीतापुर पुलिस ने हरगांव में उन्हें सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। वहीं सतीश चंद्र मिश्रा को भी लखनऊ आवास में नज़रबंद कर लिया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी लखीमपुर खीरी जाने का ऐलान किया है, जिसके बाद से पुलिस उन्हें हाउस अरेस्ट करने की तैयारी में है। अखिलेश के आवास के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। अखिलेश यादव के घर के सामने 16 पहिये का ट्रक खड़ा करवाया गया है ताकि सपाइयों को रोका जा सके।

- Advertisement -

सियासी उबाल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर पहुंच गई हैं, लेकिन उन्हे पीड़ितों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत भी लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं। राकेश टिकैत ने कहा, “मंत्री की बर्खास्तगी और बेटे की गिरफ्तारी के बाद ही होगा किसानों के शवों का अंतिम संस्कार तभी खत्म करेंगे प्रदर्शन”

लखीमपुर के बनबीरपुर गांव में राकेश टिकैत ने कहा कि हम पहले किसानों और ग्रामीणों से मिलेंगे और उनके साथ स्थिति पर चर्चा करेंगे। ग्रामीणों और किसानों से चर्चा के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। उनका फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कई और नेता आज पहुंचेंगे लखीमपुर खीरी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा कई और नेता किसानों के समर्थन में लखीमपुर खीरी पहुँचने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखीमपुर जाने का फैसला किया है। जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल क्र ज़रिए दी है। राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी भी सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि किसान का खून बहाया गया है। सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचूंगा। पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाएंगे और वहां की स्थिति का मौके पर जायजा लेंगे।

AAP सांसद संजय सिंह को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में रोका गया। हिरासत में लिया गया।

केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

लखीमपुर केस के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ FIR दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने आशीष मिश्र समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 302,120B और 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरने पर बैठे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अब प्रो रामगोपाल भी धरने पर बैठ गए हैं। लखनऊ में धरने पर बैठे अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही सपा कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठी चार्ज।

लखीमपुर काण्ड से गुस्साए प्रदर्शकारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर के बाहर विक्रमादित्य मार्ग पर पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।

मरने वालों की तादाद हुई 10

लखीमपुर खीरी कांड में मरने वालों की तादाद बढ़कर 10 हो गई है। इस घटना में स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत की पुष्टि की गई है। निघासन क्षेत्र निवासी पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में इस बात की पुष्टि की है।

शिवपाल यादव हिरासत में

हाउस अरेस्ट किए गए शिवपाल यादव पीछे की दीवार से फांदकर भाग गए थे। जिसके बाद उनकी कोई भी लोकशन नहीं मिल पा रही थी। पुलिस की कई टीमें उन्हें ढूंढने में लगी हुई थीं। अब शिवपाल यादव को इंजीनियरिंग कॉलेज, जानकीपुरम में प्रशासन ने रोक कर हिरासत में ले लिया है। उन्हें पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। शिवपाल यादव सहित उनके कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें