Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नए साल में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? अपनी राशि के हिसाब से जानिए

नए साल के स्वागत के लिए पूरा देश तैयार है। नए साल में हमारे जीवन में क्या कुछ खास होने वाला है, यह हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नया साल कैसा रहने वाला है। हर राशियों के लिए नए साल में क्या कुछ खास छिपा है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में क्या कुछ उतार चढ़ाव रहने वाला है चलिए हर राशि के हिसाब से उसे जानते हैं।

- Advertisement -

 

मेष राशि

प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।। शनि की दृष्टि से गलतफहमियां बढ़ेंगी। एक दूसरे पर विश्वास रखेंगे तभी जीवन सुखमय होगा।

 

वृषभ राशि
विवाह की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। इस साल शादी होनी तय है। प्रेम संबंध में हैं तो कटुता आ सकती हैष। कुछ भी सोच समझकर बोलें।

 

मिथुन राशि
प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपने जिससे प्रेम किया है उससे शादी हो सकती है। बस आपको धैर्य रखना है। वैवाहिक जीवन भी शानदार रहेगा अगर आप एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ें।

 

कर्क राशि
रिश्तों में जो खटास आई है वो दूर हो जाएगी। प्रेम विवाह कर सकते हैं। शुरुआत के तीन महीने अड़चन आएगी। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव तय है।

 

सिंह राशि
सच्चा प्यार आपको इस साल मिल जाएगा। आप उसी से शादी रचाएंगे तो जीवन भर खुश रहेंगे। जो पहले से शादीशुदा हैं उन्हें रिश्ते में मेच्योरिटी दिखानी होगी।

 

कन्या राशि
प्रेम के लिए अनुकूल समय है। आप अपना प्रेम चुन सकते हैं। उनके साथ जीवन भर रहने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। शादी के लिए देख रहे हैं तो उसमें थोड़ी अड़चन आ सकती है।

 

तुला राशि
प्रेम में उतार चढ़ाव रहेगा। आपका साथी आपको छोड़कर जा सकता है। हालांकि उसके बाद खुशियां भी आएंगी. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है।

 

वृश्चिक राशि
शुरू के तीन महीने रिश्ते थोड़े बोझिल लगेंगे। बाद में सबकुछ पटरी पर आ जाएगा। एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे तो रिश्ता मजबूत बनेगा।

 

धनु राशि
प्रेम जीवन संतुलित रहने वाला है। एक दूसरे को सहयोग करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। प्रेम विवाह में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

 

मकर राशि
प्रेम विवाह के रास्ते में कुछ अड़चनें आएंगी लेकिन अंतिम सफलता आपको मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आपका सदा शुभ होना है इस साल।

 

कुंभ राशि:
प्रेम में हैं तो यह सबसे बेहतर साल होने वाला है। आपको सच्चा साथी मिलेगा। शादी के लिए देख रहे हैं तो इस साल यह तय है।

 

मीन राशि

प्रेम और शादीशुदा जिंदगी दोनों में दिक्कतें आएंगी। सही यह रहेगा कि प्रेम में थोड़ी दूरी बनाएं। एक दूसरे को समझें और फिर आगे बढ़ें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें