Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जानिए क्रिकेटरों की बॉलीवुड में ‘इश्क़ वाला लव’ की कहानी, दिल देने से खुद को रोक नहीं पाईं ये हसीनाएं !

मुंबई/लखनऊ : बॉलीवुड के बाबा सुनील शेट्टी की बेटी और उभरती अभिनेत्री अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए अथिया के बारे में “हैप्पी बर्थडे माय लव” लिखा। इन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर साल 2019 से ही डेटिंग की चर्चाएं हो रही थीं। आखिरकार अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते का खुलासा कर लम्बे समय से हो रही चर्चाओं पर मुहर लगा दी।

- Advertisement -

क्रिकेटर और अभिनेत्रियों की लव स्टोरी वाली लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। कई क्रिकेटरों ने इससे पहले भी अभिनेत्रियों को डेट कर उनसे शादी की है। राहुल के अलावा वर्तमान टीम इण्डिया में ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं, जिनका रिश्ता बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ रहा है। आइए जानते हैं उन कपल के बारे में जिन्होंने एक दूसरे को डेट कर शादी कर ली।

क्रिकेटर और अभिनेत्रियों की लव स्टोरी वाली लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम दर्ज है। इंडिया टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 2017 में लव मैरिज़ की थी। अनुष्का बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। और कई जबरदस्त फिल्मे इनके नाम पर दर्ज हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड के तीनों खान यानि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम किया है। इन दोनों ने एक दूसरे को साल 2013 से डेट करना शुरू किया था। जबकि उन्होंने साल 2017 में शादी की थी।

मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच ने साल 2016 में शादी की थी। क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। वहीं अभिनेत्री हेजल कीच ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग की है। युवराज और हेजल की इनगेजमेंट साल 2015 में ही हुई थी। जिसके बाद साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

क्रिकेटर जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने साल 2017 में शादी की थी। क्रिकेटर जहीर खान तेज गेंदबाज हैं। अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने हिंदी, पंजाबी और मराठी फिल्मों में काम किया है। बता दें कि अभिनेत्री सागरिका घाटगे शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में नज़र आ चुकी हैं। इन दोनों ने भी शादी से पहले एक दूसरे को डेट किया था।

इस लिस्ट में एक नाम हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा का भी है। ये दोनों भी एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद दोनों ने साल 2015 में 29 अक्टूबर को शादी कर ली। हरभजन सिंह, मशहूर स्पिन गेंदबाज हैं। गीता और हरभजन के दो बच्चे भी हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक ने भी सगाई कर ली है। हार्दिक पांड्या ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं नताशा स्तांकोविक भी मॉडल, डांसर और अभिनेत्री हैं। हार्दिक पांड्या ने 1 जनवरी 2020 को नताशा को प्रपोज किया था। उनके इस रोमांटिक प्रपोजल की चर्चाएं हर तरफ हुईं थीं। नताशा ने 30 जुलाई 2020 में हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य को जन्म दिया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें