Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चीन के सैन्य अभ्यास पर ताइवान का कड़ा विरोध, क्षेत्रीय शांति को बताया खतरे में

ताइवान जलडमरूमध्य में चीन द्वारा हाल ही में किए गए बड़े सैन्य अभ्यास पर ताइवान ने कड़ा ऐतराज जताया है। ताइवान सरकार ने इसे क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बताते हुए चीन के आक्रामक रवैये की आलोचना की है। ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे ताइवान जलडमरूमध्य की शांति के लिए खतरे के रूप में देखा है और इस सैन्य अभ्यास को पूरे क्षेत्र की स्थिरता को कमजोर करने वाली घटना करार दिया है।

- Advertisement -

ताइवान के रक्षा मंत्री ने भी इस सैन्य गतिविधि के संभावित नकरात्मक प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ताइवान इस पर लगातार नजर बनाए रखेगा और अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

चीन के इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य ‘संयुक्त अभियान क्षमताओं का परीक्षण और सटीक हमलों की क्षमता को परखना’ बताया गया है। चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है और ताइवान के खिलाफ सैन्य दबाव बढ़ा रहा है।

अब ताइवान और वैश्विक शक्तियां इस सैन्य तनाव पर क्या कदम उठाती हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Also Read: राम चरण के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, ‘पेड्डी’ का फर्स्ट शॉट होगा राम नवमी पर रिलीज

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें