Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Mathura : कांग्रेस, सपा और किसान नेताओं को किया नजरबंद, सीएम योगी के आगमन से पहले जिला प्रशासन अलर्ट

लखनऊ/मथुरा

- Advertisement -

रिपोर्ट : बादल शर्मा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में किसी भी व्यवधान की संभावना को निरस्त करते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के मथुरा आगमन से पहले ही उन लोगों को नजरबंद कर दिया, जिन से किसी तरह के व्यवधान की संभावना थी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा को उनके आवास पर पुलिस ने किया नजरबंद

बता दें कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। वहीं भाकियू अम्बावता के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से एक दिन पहले हैलीपेड स्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री के आगमन से पहले आवारा गोवंश को हैलीपेड पर लाकर एकत्रित करने की बात कही थी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन तथा किसान नेताओं को पुलिस ने बुधवार की सुबह और रात में ही नजरबंद कर दिया था।

साथ ही सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन, छाता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर पंडित, छाता विधानसभा महासचिव दलबीर सिंह जादौन को उनके छाता आवास नजरबंद किया। सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस के इस कार्यशैली को सरकार का दबाव बताते हुए कहा कि इमरजेंसी के समय भी लोगों को घरों से गिरफ्तार किया गया था। भाजपा सरकार किसान नौजवान विरोधी सरकार है, इसलिए वह सभी की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता जाने का डर सता रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जौदान सहित दूसरे नेता पुलिस की निगरानी में

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आराजकता और बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए तथा प्रदेश में किसानों को खाद और बीज के लिए हो रही किल्लत, जिसके लिए किसान लंबी लाइनों में भूखे प्यासे खाद और बीज केंद्र पर लगे रहते हैं और उन्हें खाद मुहैया नहीं हो पाती है। डीएपी की किल्लत की वजह से खाद केंद्रों पर भारी भीड़ लगी रहती है। बुवाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में अगर खाद न मिले तो किसान बुवाई कब करेगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मथुरा जनपद के छाता तहसील में शुगर मिल को चलवाने के लिए काफी समय से किसान आंदोलनरत हैं। इन्हीं सब मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम रखा गया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें