Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Azamgarh : सपा-बसपा और कांग्रेस ‘पार्टी’ नहीं, ट्रस्ट चला रहेः स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ/आजमगढ

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ये सभी दल ‘पार्टी’ नहीं बल्कि ‘ट्रस्ट’ चला रहे हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ को भेदने के लिए ही वे जनता का आशीर्वाद लेने यहां आये हैं। स्वतंत्रदेव सिंह जनपद के परशुरामपुर में गुरुवार को आयोजित भाजपा की जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

जनसभा को सम्बोधित करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने सीडीएस विपिन रावत (CDS Bipin Rawat) को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस देश के अंदर 70 सालों से देश का अपमान होता रहा है। दुनिया के अंदर भारत माता की जय और वंदेमातरम बोलने में शर्म महसूस करते थे लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका से लेकर चाइना, विक्टोरिया महल में भी प्रवेश करते है तो 70 सालों बाद वंदेमारतम और भारत की जय-जयकार पूरी दुनिया होती है। यह हिन्दुस्तान का सम्मान है। उन्होने कहा कि इस देश के अंदर सपा, बसपा और कांग्रेस ट्रस्ट चलाते है पार्टी नहीं।

बताते चलें कि उन्होंने आगे कहा कि ये सभी दल शंकराचार्य, भगवा का अपमान करते है। बिना नाम लिये सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जब से मुख्यमंत्री पद से हटे है तब से मुख्यमंत्री का सपना छोड़ा नहीं पा रहे। उनको लग रहा है कि वे मुख्यमंत्री बन रहे है। लेकिन उनके दिन लद गये है। कहा कि फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, इटावा और औरैया खत्म हो चुके है। अब आजमगढ़ के उनके किले को जनता के आर्शीवाद से फतह कर सके इसका आर्शीवाद लेने के लिए आजमगढ़ की जनता के पास आते रहते हैं। अगर जनता ने भाजपा को आर्शिवाद दिया तो आजमगढ़ के किले को भी ध्वस्त करेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें