Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सहारनपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, अन्तर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश, अपर मुख्यसचिव व एडीजी मेरठ ने की पुरुस्कार की घोषणा

लखनऊ/सहारनपुर

- Advertisement -

प्रदेश के जनपद सहारनपुर (Saharanpur) के थाना सरसावा में क्राइम ब्रांच व सहारनपुर पुलिस द्वारा सरकारी तेल पाईपलाईन से तेल चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुऐ, आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको अवगत करा दें कि पानीपत से रुड़की जा रही तेल की पाइप लाइन में तेल चोरी के मामले कई बार सामने आए हैं। सहारनपुर में भी अक्सर वाल्व लगाकर तेल चोरी करने के मामले सामने आते रहे हैं। जिसके बाद से पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सघन छानबीन में लगी थी।

 

आठ आरोपी लगे पुलिस के हाथ

बता दें कि इस गिरोह को पकड़ने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के आदेशानुसार एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। जिसमें क्राइम ब्रांच के अधिकारी सहित सहारनपुर पुलिस भी शामिल थी। स्पेशल टीम की अथक प्रयासों के बाद उनको यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम हैं- शुभम पुत्र नैन कुमार निवासी ग्राम सांपली थाना सरसावा, संदीप पुत्र राजबीर निवासी जिला बागपत, गुरमीत उर्फ काला पुत्र मदन निवासी थाना रामपुर, अजय पुत्र विक्रम सिंह निवासी जिला सहारनपुर, भूपेन्द्र सिंह पुत्र तेजपाल निवासी जिला शामली, शुभम पुत्र जनेश्वर नि0 ग्राम ढाढेकी थाना लक्सर जिला हरिद्वार, उदित कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार निवासी थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर और अजीत पुत्र मोल्हड़ निवासी ढाढेकी थाना लक्सर जिला हरिद्वार।

पेट्रोल पंप मालिक भी शामिल

अभियुक्त संदीप ने बताया कि इन घटनाओं के अलावा थाना गागलहेडी क्षेत्र व उत्तराखण्ड राज्य में भी तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पेट्रोल पंप मालिक उदित कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का लाइसैन्स माह अगस्त 2021 में समाप्त हो चुका है। मैं अपने पैट्रोल पम्प को बिना लाइसैन्स के सप्लाई विभाग जनपद मुजफ्फनगर में तैनात बाबू से साठ-गांठ कर चला रहा था।

तीन आरोपी फरार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी इनके तीन साथी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है और उनको भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फरार हुए तीन आरोपियों के नाम हैं – सोनित पुत्र सतीश निवासी जिला सहारनपुर, पीतम उर्फ कल्लू पुत्र नामालूम निवासी जिला हरिद्वार और विनित पुत्र नामालूम निवासी जिला मुजफरनगर।

वहीं पकड़े गए आठों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक महिंद्रा एसयूवी कार, एक मारुती स्विफ्ट कार, एक महिंद्रा ट्रेक्टर, छह ड्रम पेट्रोल (1200 लीटर), एक ड्रम डीजल (200 लीटर), तेल चोरी करने वाले सभी उपकरण और तीन देशी तमन्चे 315 बोर व छह जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।

सहारनपुर पुलिस की स्पेशल टीम

इसके साथ ही बता दें कि एडीजी जोन मेरठ ने गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम को एक लाख रुपये पुरुस्कार देने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम :

1- थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, थाना सरसावा, सहारनपुर
2- उ0नि0 जयवीर सिंह, प्रभारी स्वाट टीम
3- उ0नि0 अजय प्रसाद गौड, प्रभारी अभिसूचना विंग
4- उ0नि0 अजब सिंह, प्रभारी सर्विलांस
5- उ0नि0 सतेन्द्र सिंह, थाना सरसावा, सहारनपुर
6- उ0नि0 दिनेश कुमार, थाना सरसावा, सहारनपुर

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें