Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अखिलेश यादव ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले ‘आखरी समय पर काशी में ही रहा जाता है’

लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे ही सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। आज जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन किया, तो वहीं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री दो-तीन महीना वहीं रहें। वह जगह रहने वाली है। आखरी समय पर वहीं रहा जाता है।’

वहीं अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को खोखला कहने पर वार करते हुए कहा कि प्रदेश में देश के सभी डीजीपी आए थे। वह बिल्डिंग लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी है। देश का सबसे अच्छा पुलिस हेडकॉर्टर समाजवादी सरकार ने बनवाया था। डायल 100 जो वर्तमान में डायल 112 से जाना जाता है। वह देश का सबसे अच्छा रिस्पांस सिस्टम है, जिस प्रकार से न्यू यॉर्क की पुलिस का काम चलता है, उसी तरह से यूपी पुलिस के लिए भी इंतजाम किया गया था। इसमें लगभग दो हजार करोड़ रुपये लगे थे। समाजवादी सरकार ने प्रदेश की जनता की सुरक्षा व्यस्था के लिए काम किया था, पर अब हमें लगता है कि हमें यह नहीं करना चाहिए था। हमें दूसरे काम करने चाहिए थे। हमने इतने बड़े और अच्छे काम किए हैं, तो हम खोकले कैसे हो सकते हैं। बल्कि खोकले वो लोग हैं, जिन्होंने दो दिन मीटिंग की, खाना खाया, रात भर सोए और सभी डीजीपी ने तारीफ भी की। तो हम खोकले कैसे हुए?

साथ ही उन्होंने कहा कि यह तीन काले कानून पहले ही वापस ले लेने चाहिए थे। यूपी और पंजाब के चुनावों को देखते हुए इन्होने कानून वापस लेने का फैसला लिया है। इनके लिए वोट महत्वपूर्ण है, किसान जरूरी नहीं है। समाजवादी पार्टी ने यह तय किया है कि हमारी सरकार बनने पर मारे गए किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपयों की आर्थिक मदद की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें