Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दर्दनाक हादसा : एनएच-24 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

लखनऊ/सीतापुर

- Advertisement -

एनएच- 24 (NH 24) पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। घटना कोतवाली देहात अंतर्गत बिजवार (Bijwar) क्रॉसिंग क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ (Lucknow) से सीतापुर (Sitapur) की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (Truck) ने एक पल्सर गाड़ी (Pulsar Bike) को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने गति बढ़ा कर भागने का प्रयास किया, गाड़ी में टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल ट्रक में फंस गई और बहुत दूर तक ट्रक में ही फंसी रही। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल ट्रक में फंसी होने के कारण तेज ट्रक का नियंत्रण खो गया और ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर सड़क की दूसरी ओर पलट गया। सड़क की दूसरी ओर खड़े जगदीश (Jagdish) नाम का व्यक्ति इस ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल जगदीश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 50 वर्षीय जगदीश लोधी (Jagdish Lodhi) निवासी बिजवार को मृत घोषित कर दिया है। वहीं मोटर साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बीच सड़क पर पड़े ट्रक को सीधा किया तथा पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) के बीच सड़क पर ट्रक के पलटने से घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद जाम को हटवाया। ट्रक में धान के बोरे लोड थे, ट्रक के पलटने से सभी बोरे बीच सड़क पर पलट गए, स्थानीय लोगों की मदद से बोरों को किनारे लगाया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें