Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 432 जोड़ों के हाथ हुए पीले, हुआ हज़ारों का फायदा !

रिपोर्ट : योगेंद्र त्रिपाठी

- Advertisement -

बलरामपुर : आर्थिक रूप से पिछड़े और गरीब तबके से आने वाले अभिभावकों के बेटियों के हाथ पीले करने का जिम्मा योगी सरकार ने उठा रखा है। जब से इस योजना की शुरुआत की गई है। तब से हजारों घरों में शहनाई बज चुकी है। बीते दिन यानी कि मंगलवार को एक बार फिर बलरामपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 432 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस योजना के तहत इस बार 106 अल्पसंख्यक जोड़ों को भी लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस वैवाहिक समारोह में राज्यमंत्री पलटू राम (Minister of State Paltu Ram) सहित तीनों विधायक, जिले के तमाम आला-अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग मेहमान के तौर पर शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

विधानसभा बलरामपुर में जिला पंचायत सभागार में 73 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें से 15 जोड़े अल्पसंख्यक वर्ग के थे। विधानसभा गैसड़ी में विकासखंड परिसर में 169 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें से 33 जोड़े अल्पसंख्यक वर्ग के रहे। विधानसभा तुलसीपुर (Tulsipur) में विकासखंड परिसर (Vikaskhand) में 77 नवविवाहित जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 33 अल्पसंख्यक वर्ग के जोड़े सम्मिलित रहे। विधानसभा उतरौला (Utraula) में विकासखंड उतरौला में 113 नवविवाहित जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 25 अल्पसंख्यक वर्ग के जोड़े सम्मिलित रहे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह (MP Singh) ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज कुल 432 से जोड़ों का विवाह व निकाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। इस में 35 हजार रुपए वधु के बैंक खाते में भेज दिया गया है। 10 हजार रुपए का नवविवाहित जोड़ों को पायल, बिछिया, शादी का सामान प्रदान किया गया।

वहीं, राज्य मंत्री पलटूराम ने कहा कि बलरामपुर में श्रीदत्तगंज और बलरामपुर ब्लॉक के 73 जोड़ों का विवाह आज जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ गरीब तबके से आने वाले लोगों को पिछले 5 वर्षों से अनवरत मिल रहा है। आज हम सभी लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद जीवन की कामना की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें