Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

PUBG की लत में लड़के ने रच डाली अपने ही अपहरण की कहानी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लखनऊ/छत्तीसगढ़

- Advertisement -

ऑनलाइन गेम (Online Game) पाबजी (PUBG) की बच्चों व युवाओं में दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। पर कई बार यह दीवानगी इस कदर सिर पर सवार हो जाती है कि लोग गलत कदम तक उठा लेते हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ सरगुजा के शंकरघाट सोनपुर कला के निवासी वासु विश्वकर्मा (Vashu Vishwakarma) उम्र 19 वर्ष ने कुछ रुपयों की खातिर खुद के ही अपहरण की कहानी रच डाली। लड़के ने अपने फोन से खुद की बिना कपड़ों के और रस्सी से हाथ-पैर बंधे होने वाली फोटो घरवालों को भेजी और उनसे फिरौती की मांग की। परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ तब सभी चकरा गए।

पुलिस के अनुसार, बीती दस दिसंबर को वासु नामक लड़का सुबह अपने घर से निकला और उसके बाद से अपने घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन यानी 11 दिसंबर को लड़के के नंबर से ही परिवारवालों को वासु की रस्सी से बंधी हुई तस्वीर भेजी गई और उनसे फिरौती (Ransom) की मांग की गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी।

शातिर ढंग से बनाया मास्टर प्लान

परिवारवालों को भेजी गई तस्वीर

बता दें कि वासु विश्वकर्मा ने बड़ी ही चालाकी के साथ अपनी किडनैपिंग का प्लान बनाया था। सबसे पहले वह अपने घर से निकल गया और एक होटल में जाकर छिप गया। इसके बाद उसने आवाज बदलकर अपने घरवालों को अपहरण की खबर दी और उनसे चार लाख रुपयों की फिरौती की मांग की। साथ ही अपनी एक तस्वीर भी उनको भेजी, ताकि घरवालों को पूरा यकीन हो जाए। प्लान पूरा बहुत शातिर ढंग से बनाया गया था, पर अपना ही मोबाइल फोन (Mobile) का प्रयोग करना लड़के को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके नंबर को ट्रेस कर उसकी लोकेशन (Location) का पता लगा लिया और जब उस होटल में दबिश की, तब वहां लड़का आराम से रह रहा था।

आपको बताते चलें कि सरगुजा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent of Police) विवेक शुक्ला (Vivek Shukla) ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने कबूल किया कि वह पबजी (PUBG) खेलता था। चार लाख की फिरौती भी उसने पबजी के लिए ही मांगी थी, वह चार लाख रुपये लगाकर 1 करोड़ रुपये कमाने का सपना देख रहा था। इस दौरान उसने अपनी ही बाइक भी बेंचे जाने की बात भी कबूल की। पुलिस अब युवक पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें