Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सफेद घोड़े पर सवार होकर दुल्हनिया लेने पहुंची अपना दूल्हा, कहा – सिर्फ लड़का ही क्यों…..

गया/लखनऊ : बिहार (Bihar) के गया (Gya) से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसमें एक दुल्हन घोड़े पर सवार होकर अपने दूल्हे को लेने पहुंची। एयरहोस्टेस दुल्हन सफेद घोड़े पर सवार होकर जब शहर में निकली तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान दुल्हन ने घोड़े पर सवार होकर जमकर भी मस्ती की। इस बात पर दुल्हन ने कहा कि यह सब उनके होने वाले पति की वजह से हो सका है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि शहर में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई दुल्हन सफेद घोड़े पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ अपने दूल्हे को लेने पहुंची। दुल्हन। के इस कारनामे से सभी हैरान हैं। शहर के जिन-जिन इलाकों से होकर यह दुल्हन गुजरी, वहां पूरा शहर सड़कों पर दुल्हन की बारात देखने को उमड़ पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुल्हन घोड़े पर सवार होकर अपने परिजनों के साथ दूल्हे के यहां कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। फिर जब दुल्हन अपने दूल्हे को लेकर निकली तो बारात के आगे दुल्हन घोड़े पर और बारत के बीच में कार में सवार होकर दूल्हा भी निकल पड़ा।

दुल्हन का कहना है कि, सिर्फ लड़का ही क्यों बारात लेकर जा सकता है, हम लड़कियां भी बारात लेकर जा सकती हैं। इसलिए हम घोड़े पर सवार होकर अपनी बारात के साथ निकले हैं। जिससे लड़का और लड़की में कोई भेद भाव न हो, और उन्हें बराबर करने के लिए ऐसे कामों को करने की जरूरत है।

दुल्हन अनुष्का (Anushka) ने यह भी बताया कि, ऐसा करने से पहले उन्होंने अपने दूल्हे जीत मुखर्जी (Jeet Mukherjee) से अनुमति मांगी थी। जिसपर दूल्हे जीत मुखर्जी ने अनुमति दे दी थी। जिसके बाद दुल्हन अपनी बारात लेकर निकली। इन सब के लिए दुल्हन ने सबसे ज्यादा धन्यवाद अपने पति को दिया क्योंकि उन्होंने ही यह सब करने की इजाजत दी।

बता दें कि दुल्हन अपने काम के चलते कोलकाता रहती है। पति जीत मुखर्जी भी कोलकाता में रहकर अपना बिजनेस करते है और गया में लड़की की मां रहती है। जो निजी स्कूल की टीचर है। इसके चलते बारात गया पहुंची और सारे कार्यक्रम यहीं से संपन्न हुए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें