Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हिन्दू एकता महाकुंभ में लोगों ने ली घर वापसी की शपथ, RSS चीफ बोले – कलयुग में एकता में ही शक्ति है  

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जिले चित्रकूट (Chitrakoot) में चल रहे हिन्‍दू एकता महाकुंभ में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने हिन्‍दू धर्म छोड़ने वालों की घरवापसी का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा कि भय ज्‍यादा दिन तक किसी को बांध नहीं सकता है। अहंकार से एकता टूटती है। तीन दिवसीय इस महाकुंभ में शामिल हो रहे लोगों को मोहन भागवत ने इसका संकल्प भी दिलाया। बता दें कि इस महाकुंभ की शुरुआत मंगलवार को 1100 शंखों के नाद से हुई है। यहाँ मोहन भागवत के साथ कई अन्य बड़ी हस्तियां मौजूद हैं। महाकुंभ का आयोजन तुलसीपीठाधीश्वर श्री रामभद्राचार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्‍यनाथ को भी शामिल होना है।

- Advertisement -

कलयुग में एकता में ही शक्ति है – मोहन भागवत

महाकुंभ में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संतों ने जो बात बताई है। उसका अनुसरण हम सबको करना होगा। एक बात माननी होगी कि कलयुग में एकता में ही शक्ति है। एकता, स्वार्थ और भय से नही होती है। मजबूरी में लोग एक हो जाते हैं लेकिन मजबूरी समाप्त होते ही एकता टूट जाती है। हमको अगर पूरे समाज को एक करना है तो अहंकार को भूल कर मजबूरी में नही, प्रेम से करना होगा। भगवान राम ने चित्रकूट में राक्षस विहीन करने का संकल्प लिया। राम ने नम्रता और निस्वार्थ भाव से काम किया। राक्षसों से लड़ाई करते समय उनके मन मे भय नहीं था।

लोगों ने मोहन भगवत संग दोहराया संकल्प

श्री श्री रविशंकर ने महाकुंभ के 12 मुद्दों का किया समर्थन

कार्यक्रम को श्री श्री रविशंकर (Shri Shri Ravishankar) ने भी सम्‍बोधित किया। उन्होंने हिन्‍दू महाकुंभ के 12 मुद्दों का समर्थन किया। जिनमें राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक श्रीराम मंदिर, देवस्थानों की परंपरा नष्ट कर रहा सरकारी नियंत्रण, धर्मांतरण की अंतर्राष्ट्रीय साजिश, देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी, सामान नागरिकता का मिले अधिकार, लव जेहाद से युवा पीढ़ी में भटकाव, भारतीय दर्शन आधारित शिक्षा जरूरी, धर्म में व्यसन का त्याग हो अनिवार्य, गौरक्षा के हों ठोस प्रयास, मातृ शक्ति को सशक्त बनाना जरूरी, हिंदू धर्म के बारे में दुष्प्रचार बंद हो और पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगे शामिल हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें