Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Balrampur : अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री पलटूराम का पलटवार, बोले- ‘पूरी दुनिया ही राममय’

लखनऊ/बलरामपुर

- Advertisement -

रिपोर्ट : योगेंद्र त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश (UP) में चुनावी शंखनाद हो चुका है। नेता बयानबाजी में जुटे हुए हैं। बयानबाजी के जरिए वोट मिलेगा कि नहीं, ये बात तो समय के गर्त में है। लेकिन तमाम नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगातार लगाए जा रहे हैं। सपा (SP) सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) के 11 मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers) द्वारा अयोध्या (Ayodhya) में भगवान रामलला के दर्शन करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जैसे-जैसे हार का डर सताएगा। वैसे-वैसे उनके नेता प्रदेश में आपको दिखाई देंगे। लेकिन जनता सब जानती है।

राज्य मंत्री पलटूराम

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और उत्तर प्रदेश में होमगार्ड एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री (Minister of State for Home Guards and Sainik Welfare) पलटूराम (Paltu Ram) ने अखिलेश यादव के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह से हताश है। जिस चाचा से वो फोन पर बात तक नहीं करना चाहते थे। आज वह उस चाचा के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं और उनकी मुंह मांगी मांग को पूरा करने को वो राजी हो गए हैं। यह सपा नेता अखिलेश यादव के हताशा का परिणाम है।

जहां तक बात रही 11 मुख्यमंत्रियों द्वारा प्रभु श्री रामलला के दर्शन की। तो देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भगवान श्री राम लला की पूजा होती है और देश में राम मंदिर का प्रकरण जो सालों से लंबित था। वह सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने खत्म कर दिया। मैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का आभारी हूं कि उन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रभु श्री रामलला के मानने वालों का सम्मान किया है। अभी देश के 11 मुख्यमंत्री ही भगवान श्री राम लला के दर्शन को गए हैं। लेकिन मैं तो यह कहता हूं कि एक समय यह भी आएगा। जब देश के सभी मुख्यमंत्री प्रभु श्री रामलला के दर्शन करेंगे और अपने देश की मंगलकामना के लिए प्रार्थना करेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें