Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Omicron बड़ा खतरा : विशेषज्ञ का दावा, कोरोना टीका नहीं लेने वाले लोगों के लिए वेरिएंट है घातक

दिल्ली/लखनऊ : कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) से लोगों के बीच खौफ बरक़रार है। ओमीक्रॉन के मामले हर गुज़रते दिन के साथ देश और दुनिया भर में बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच ओमिक्रॉन की पहली बार पहचान करने वाली दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की डॉक्टर एंजेलीक कोएट्जी (Dr. Angelique Coetzee) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एंजेलीक कोएट्जी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती 10 में से 9 ओमिक्रॉन मरीजों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। जिसके चलते वह आईसीयू में भर्ती हैं। दक्षिण अफ्रीका की डॉक्टर ने सोमवार को बताया कि इनके संपर्क में टीका लगवाए लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि टीकाकरण गंभीर संक्रमण से मजबूत सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

- Advertisement -

सिर्फ डॉ एंजेलीक कोएट्जी ही नहीं बल्कि अन्य कई डॉक्टर्स का यह कहना है कि टीका लगवाने के बाद स्वयं संक्रमित होने और इसके कारण दूसरे लोगों के संक्रमित करने की आशंका कम हो जाती है। डॉक्टर कोएट्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि भले ही नया स्ट्रेन टीकाकरण करा चुके लोगों को गंभीर रूप से बीमार न करे, लेकिन यह वेरिएंट वैक्सीन नहीं लेने वालों को बुरी तरह अपनी चपेट में ले सकता है।

डॉक्टर कोएट्जी का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण तेजी से फैलता है। भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 161 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन कई राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है। हालांकि, तसल्ली इस बात की है कि इनमें से ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिले हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें