Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत के सबसे बड़े ड्रोन शो ने लखनऊ वासियों को किया मंत्रमुग्ध, सीएम योगी ने बढ़ाया उत्साह

लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्तिथ रेजीडेंसी (Residency) में सोमवार को आजादी का 75वां अमृत महोत्सव (Azadi Ka 75th Amrit Mahotsav) व चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव (Chauri-Chaura) का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 1857 से 1947 तक आज़ादी की शौर्यगाथा को ड्रोन्स (dro) की मदद से दिखाया गया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा और वरिष्ठ आईएएस अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी उपस्थिति रहे।

बता दें कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा मेगा ड्रोन शो। इस अवसर पर रूस से आए 500 ड्रोन्स द्वारा भारतीय क्रांतिकारियों की वीर गाथा को दिखाया गया। आसमान में एक साथ उड़ते 500 रंग-बिरंगे ड्रोन्स के साथ संगीत, लेज़र लाइट को देख लखनऊवासी भारत के सबसे बड़े ड्रोन शो के साक्षी बने। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद लोगों का हुजूम उमड़ा और शो के अंत तक उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई। इस कार्यक्रम को देखकर लखनऊवासियों की शाम गुलज़ार हो गई। यह देश का अबतक का सबसे बडा ड्रोन शो था। इससे पहले पिछले वर्ष मुम्बई में 250 और प्रयागराज महाकुम्भ में 100 ड्रोन का प्रदर्शन किया गया था ।

वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपने भाषण में कहा कि ‘एक साथ आजादी की लडाई का काम 1857 में शुरू हुआ जो 1947 तक चलता रहा और 90 वर्ष बाद हम खुली हवा में सांस लेने लगे। आज का दिन उसी आजादी को याद दिला रहा है।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें