Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तलाक की अफवाहों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, इस वजह से हटाया था पति का सरनेम ‘जोनस’

मुंबई/लखनऊ : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी अदाकारी से दुनिया भर में भारत के नाम का डंका बजा रही हैं। प्रियंका अक्सर ही सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी रहती हैं। बीते दिनों प्रियंका सोशल मीडिया (social media) पर इसलिए छा गईं थीं क्योंकि उन्होंने पति निक जोनस (Nick Jonas) का सरनेम अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया था। हर कोई इस बात से हैरान था। इसके बाद से तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं कई लोगों को ऐसा भी लग रहा था कि शायद दोनों के बीच तलाख हो गया है।

- Advertisement -

अब इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। TOI के मुताबिक जब प्रियंका से उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोनस सरनेम हटाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया। ये सोशल मीडिया है यार तो चिल रहें आप सभी।’

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछले कई दिनों से अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ (The Matrix Resurrections) के प्रोमोशंस में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका कियानू रीव्स (Keanu Reeves) के साथ नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका सती का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका के इस किरदार के पोस्टर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी इस फिल्म को भी खूब प्यार मिलेगा। यह आज यानी कि 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी गई है। इससे पहले प्रियंका को ‘द व्हाइट टाइगर’ (The White Tiger) और ‘द स्काइ इज पिंक’ (The Sky is Pink) जैसी फिल्मों में देखा गया था। हाल ही में प्रियंका ने मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 (Most Admired Woman-2021) की लिस्ट के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें