Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तीसरी लहर के खतरे के बीच इलाहाबाद HC ने पीएम और EC से की ख़ास अपील, टल सकते हैं विधानसभा चुनाव ?

इलाहाबाद/लखनऊ : कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) ने अपने तहलके से सभी देशों की चिंता बढ़ाई हुई है। तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने चिंता जताई है। कोर्ट ने पीएम मोदी (PM Modi) और चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) से 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) को टालने की अपील की है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि पीएम और चुनाव आयुक्त राज्य में चुनावी रैलियों और सभाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम भी उठाए।

- Advertisement -

कोर्ट का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए यह कदम उठाने ज़रूरी हैं। रैलियों और सभाओं पर रोक लगाना ज़रूरी है। जिससे कोई भी राजनीतिक दल भीड़ इकट्ठी न कर सकें। राजनीतिक दलों से कहा जाए कि वह टीवी, न्यूज़ पेपर्स के माध्यम से ही चुनाव प्रचार करें।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आगे कहा कि पीएम मोदी चुनाव टालने पर विचार करें। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि जान है तो जहान है, इसीलिए इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री का विचार-विमश करना बेहद ज़रूरी है। बता दें कि कोर्ट ने यह आदेश उत्तर गिरोहबंद कानून (North Gangster Law) के तहत आरोपी संजय यादव (Sanjay Yadav) की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

हाई कोर्ट का कहना है कि ग्राम पंचायत चुनाव और बंगाल विधानसभा चुनाव के समय बड़ी संख्य़ा में लोग संक्रमित हुए थे। जिसकी वजह से सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव पास है। जिसके लिए सभी दल रैली, सभाएं करके लाखों की भीड़ जुटा रहे हैं। ऐसे हालात में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना संभव ही नहीं है। अगर इसे समय रहते नहीं रोका गया तो दूसरी लहर से ज्यादा भयावह स्थिति तीसरी लहर में देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें