Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जालौन : दरोगा नहीं खोल पाया पिस्टल तो एसपी ने लगाई फटकार, कार्यशैली सुधारने की मिली चेतावनी

उत्तर प्रदेश : जालौन (Jalaun) के पुलिस अधीक्षक (Police Officer) साल खत्म होने से पहले सभी थानों का निरीक्षण करने में जुटे हैं। इस समय मालखाने (warehouse) और शस्त्रागार का निरीक्षण कर रहे हैं। जिससे थाने की वास्तविक स्थिति का पता लग सके। इसी बीच जालौन के एसपी रवि कुमार (SP Ravi Kumar) जालौन कोतवाली (Kotwali) निरीक्षण करने पहुंच गए।

- Advertisement -

एसपी रवि कुमार जालौन कोतवाली पहुंचकर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलीप मिश्रा (Dilip Mishra) से पिस्टल (pistol) खोलने के लिए कहा, तो वो पिस्टल नहीं खोल सके। इस पर एसपी रवि कुमार ने नाराजगी जताते हुए कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है।

यह मामला शुक्रवार का है जब एसपी रवि कुमार जालौन कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने हवालात, ऑफिस, रिकॉर्ड रूम और मालखाने कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वो शस्त्रागार पहुंचे तो वहां मौजूद जालौन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलीप मिश्रा से पिस्टल खोलने के लिए कहा, तो उन्होंने पिस्टल उठाकर उसे खोलने का प्रयास किया।

पिस्टल खोलने का प्रयास बड़ी देर तक करते रहे लेकिन उनसे पिस्टल नहीं खुला, तो एसपी रवि कुमार ने उनसे दूसरी पिस्टल खोलने को कहा। दूसरी पिस्टल को भी खोलने में वो नाकामयाब रहे। जिसकी वजह से एसपी ने उपनिरीक्षक को फटकार लगाई।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारा पिस्टल न खोले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस की किरकिरी शुरू हो गई। योगी सरकार अपनी पुलिस को हाईटेक बताती है, लेकिन पिस्टल न खोल पाने वाले दरोगा की किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें