Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Hardoi : सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुए का तांडव, इलाके में दहशत

लखनऊ/हरदोई

- Advertisement -

रिपोर्ट : आशीष सिंह

प्रदेश के जनपद हरदोई (Hardoi) में तेंदुए की दहशत में लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। पहले कासिमपुर में तीन लोगों पर हमला करने के बाद तेंदुए की अगली ख़बर बालामऊ से सामने आई, फिर माधौगंज होते हुए अब बिलग्राम में एक घर में घुसते हुए तेंदुए की वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है। हरदोई-कानपुर रोड पर बिलग्राम कस्बे में बस्ती के बाहर बने एक मकान मे तेंदुआ घुस गया। इसी बीच छत से उतर रही एक महिला की तेंदुए पर नजर पड़ गई। जोर से शोर मचाने पर वह भाग गया। भागते समय घर में लगे सीसीटीवी में तेंदुए की तस्वीर कैद हो गई है।

CCTV में कैद हुआ तेंदुआ

वहीं बिलग्राम में कानपुर मार्ग पर बस्ती के आखिर में कमलेश कुशवाहा का मकान हैं। रात को करीब साढ़े आठ बजे घर की एक महिला को कुछ आहट हुई तो उनके सामने तेंदुआ खड़ा देखा। वह जोर सें चिल्लाई और शोर मचाया तो पूरा परिवार दौड़ पड़ा। शोर मचाने से तेंदुआ भाग गया परंतु उनके घर में लगे सीसीटीवी मे तेंदुए की तस्वीरें कैद हो गई। तेंदुआ आने से घरवालों मे दहशत का माहोल है। आसपास के सभी लोग घरों में दुबक गए हैं। वन विभाग को तेंदुए के आने की सूचना दी गई है। वन दरोगा शिव मिलन शुक्ला (Shiv Milan Shukla) ने बताया कि वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके में काम्बिंग चल रही है, जल्द ही तेंदुए को पकड़ने में वो कामयाब होंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें