Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ब्राह्मणों को खुश करने की कवायद तेज, अब ठाकुरों पर शिकंजा कसेगा STF

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश (UP) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले ब्राह्मणों को खुश करने की कोशिश कर रही है योगी सरकार, इसी को लेकर ठाकुर माफिया पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) पर इनाम बढ़ा कर दोगुना कर दिया जाएगा, जो कि 50 हजार रुपये किया जा सकता है। अभय सिंह (Abhay Singh) और बृजेश सिंह (Brajesh Singh) की भी कुंडली खंगाली जा रही है।

- Advertisement -

खबरों के मुताबिक, BJP सरकार ने पूर्वांचल से इसकी शुरुआत भी कर दी है। पहले नाम के तौर पर अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) के कटेहरी से रहे ब्लॉक प्रमुख माफिया अजय सिंह सिपाही (Ajay Singh Sipahi) को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उनके मकान को कुर्क करने की तैयारी है। जौनपुर से बाहुबली सांसद रहे धनंजय सिंह पर पहले से ही 25 हजार का इनाम घोषित है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस इनाम को भी दोगुना कर दिया जाएगा। वहीं अंबेडकरनगरक के माफिया अजय सिंह सिपाही पर भी कार्यवाई शुरू कर दी गई है। कई क्षत्रिय माफिया पुलिस के निशाने पर है। आचार संहिता लगने से पहले पूर्वांचल के भी कम से कम चार क्षत्रिय बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। साथ ही इस बार के चुनाव में बागपत जेल में 2018 में मारे गए क्षत्रिय समाज से रहे मुन्ना बजरंगी (Munna Bajrangi) का भी नाम जोर-शोर से उछालने की तैयारी है।

बता दें प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में बाहुबलियों का बड़ा भौकाल और दबदबा रहा है। अभय सिंह (Abhay Singh), रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) उर्फ़ राजा भैया (Raja Bhaiya), मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari), बृजेश सिंह, धनंजय सिंह और अजय सिपाही सहित ऐसे बहुत से नाम हैं, जिनका वर्चस्व सिर्फ उनके गृह जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। वहीं एक विधायक के कथित पत्र या फिर बिकरु कांड में विकास दुबे व अन्य कई लोगों के एनकाउंटर ने कुछ एक ब्राह्मण समाज के लोगों को दुखी व् असंतुष्ट भी किया था।

वहीं जब ब्राह्मणों से पूछा गया तो उनका जवाब सरकार के खिलाफ नहीं है। साथ ही क्षत्रिय बाहुबलियों पर कोई ठोस कार्रवाई ना देख कर थोड़ी मायूसी जरूर है। ब्राह्मणों का करीब 13% वोट 2022 के चुनाव की गाड़ी को सत्ता की कुर्सी तक ले जाने में अहम भूमिका रख सकता है। ऐसे में सरकार किसी भी प्रकार का जोखिम किसी भी हाल में नहीं उठाना चाहती है।

सवाल पर मुस्कुराए डीजीपी

आपको बताते चलें कि 25 हजार के इनामी जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह (Bahubali Dhananjay Singh) का मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते हुए दिखाई पड़े, इसपर जब पत्रकारों ने डीजीपी मुकुल गोयल (DGP Mukul Goyal) से सवाल किया तो वह मुस्कुराए और बोले “जांच की जाएगी।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें