Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

काशी विश्वनाथ धाम के कर्मचारियों को पीएम मोदी का खास उपहार, ठंड से मिलेगी राहत

लखनऊ/वाराणसी

- Advertisement -A valid URL was not provided.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ऊपर विपक्ष तरह-तरह के आरोप लगाता रहता है परन्तु इसके उपरांत भी उनका एक अलग रूप देखने को मिलता रहता है। काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) में कार्य करने वाले व भगवान विश्वनाथ की सेवा में लगे पुजारियों, सेवकों, सुरक्षाकर्मियों और सैनिटेशन के काम में लगे मजदूरों एवं अन्य लोगों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली (Delhi) से एक बेहद खास तोहफा भेजा है। आपको बता दें कि मंदिर परिसर के अंदर में कार्य करने वाले लोगों के लिए चप्पल पहनना वर्जित है और उन्हें ठंड के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पीएम मोदी ने जूट की बनी 100 जोड़ी पादुकाएं (Footwear) इन लोगों के लिए भेजी हैं। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है और धाम से जुड़ी परियोजनाओं पर सीधे तौर पर नजर बनाए रखते हैं।

पीएम मोदी द्वारा भेजी गई पादुकाएं

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का उद्घाटन (Inauguration) करने के लिए पिछले महीने काशी (Kashi) पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़कर उनके साथ ही बैठकर ग्रुप फोटो खिचवाई थी और उनके ही साथ बैठकर भोजन भी किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर में कार्य करने वाले लोग नंगे पांव काम करते हैं और बढ़ती ठंड के कारण उनको बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में इन लोगों की सुविधा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी ओर से यह एक छोटी सी भेंट देने का फैसला किया है।

वहीं पीएम मोदी (PM Modi) के ओर से यह खास उपहार पाकर काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले लोग बेहद प्रसन्न हैं और उन्होंने पीएम मोदी के इस खास उपहार के लिए उनको धन्यवाद भी किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें