Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अखिलेश यादव के बारे में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने ऐसा क्या बोला की सब रह गए हैरान

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी (Samajvadi Party) से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (PSP) का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और अपने भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अपना नेता मान लिया है। लखनऊ (Lucknow) में शिवपाल सिंह यादव (Shivpal) ने कहा कि हमारी पार्टी का समाजवादी पार्टी (SP) से गठबंधन हो गया है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश (UP) में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनाएंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) रहे शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। इसके बाद 2019 में फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव भी लड़े। अब शिवपाल सिंह यादव सपा के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने उनकी पार्टी को स्टूल चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

वहीं शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि हमारी पार्टी का अखिलेश यादव के साथ गठबंधन हो गया है। अब हम तो समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव (Assembly Elections) लड़ेंगे। हमारा तो अब एक ही लक्ष्य है। हम 2022 में अखिलेश यादव को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में लगे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि उनके पार्टी से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें