Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Elections : स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, आज थामेंगे सपा का हाथ

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनितिक गतिविधियां बढ़ती दिख रही हैं। हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बीजेपी (BJP) से इस्तीफा (Resignation) दिया था, जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल होंगे। बीते कुछ दिनों में बीजेपी से कई विधायकों (MLA) ने अपना इस्तीफा दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य समेत विनय शाक्य (Vinay Shakya), मुकेश वर्मा (Mukesh Veram), दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan), ब्रजेश प्रजापति (Brajesh Prajapati ), रोशन लाल वर्मा (Roshan Lal Verma), भगवती प्रसाद सागर (Bhagwati Prasad Sagar) इन विधायकों ने भी बीजेपी से इस्तीफा दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के घर विधायक पहुँच रहे हैं। बीजेपी से इस्तीफा देने वाले विधायक मुकेश वर्मा (Mukesh Veram) ने कहा है की हम लोग रोज धीरे-धीरे एक एक इंजेक्शन लगा रहें हैं। जब बड़ी बीमारी हो जाती है, तो इंजेक्शन से ही जाती है। उस पर ओरल मेडिसिन काम नहीं करती। इसीलिए अब इंजेक्शन देने का काम किया जा रहा है। वहीं विधायक मुकेश वर्मा ने आगे यह भी कहा कि बीजेपी वाले तो हमे आज भी बुला रहें हैं वापस आ जाओ की गुहार लगा रहे हैं। वहीं यह भी खबर आ रही है कि आज बीजेपी भी विधानसभा चुनावों के लिए उमीदवारो की लिस्ट जारी कर सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें