Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण, सीएम योगी को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

कानपुर (Kanpur) के पूर्व पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) असीम अरुण (Asim Arun) ने आज यानी रविवार को राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित पार्टी के कार्यालय में भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी मौजूद रहे। असीम दलित समाज से आते हैं और असीम ने राजनीति में आने के लिए अपनी आईपीएस की सेवा से वीआरएस लिया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद असीम अरुण ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं, संतुष्ट हूं। बीजेपी की नए नेतृत्व को विकसित करने की सोच है। वो इसे एक योजना की तरह चलाते हैं। मैं भी इसी योजना की एक कड़ी हूं। मैं पार्टी का बहुत आभारी हूं कि मुझे यह अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि योगी राज में यूपी (UP) में कानून व्यवस्था (Law & Order) बहुत सुधरी है। मैं सीएम योगी (CM Yogi) को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पुलिस को ही नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था को ऐसी शक्ति दी जिससे सुधार हो सका। उन्होंने कहा कि वंचित-दलित समाज के लिए अभी बहुत सारा काम करना बाकी है। मैं कोशिश करूंगा कि वंचित-दलित समाज आगे बढ़ सके और उनका संपूर्ण विकास हो सके।

आपको बताते चलें कि कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि सपा (SP) में वो नेता जाते हैं, जो दंगे करवाते हैं और बीजेपी में वो लोग आते हैं, जो दंगे होने से रोकते हैं। अनुराग ठाकुर ने कैराना से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी (Candidate) नाहिद हसन (Nahid Hasan) का नाम लेकर सपा पर निशाना साधा और कहा कि नाहिद हसन के हाथ खून से रंगे हैं। वो लोगों को पलायन के लिए मजबूर करने वाला है और सपा ने उसको प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें