Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उन्‍नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट देने पर कुलदीप सेंगर की बेटी ने साधा प्रियंका गाँधी पर निशाना

लखनऊ/उन्नाव

- Advertisement -A valid URL was not provided.

उत्‍तर प्रदेश (UP) में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने 125 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की ओर से जारी इस पहली सूची में उन्‍नाव (Unnao) गैंगरेप पीड़िता की मां को भी प्रत्‍याशी बनाने का ऐलान किया गया था। प्रदेश के जनपद उन्नाव की सदर विधानसभा से उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां आशा सिंह (Asha Singh) को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद शनिवार को पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) की पुत्री ऐश्वर्या सेंगर (Aishwarya Sengar) ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा है।

बता दें कि वीडियो में ऐश्वर्या सेंगर ने प्रियंका गाँधी को संबोधित करते हुए कहा कि “लड़की हूं, सच सबके सामने लाने के लिए मैं भी लड़ सकती हूं। उन्होंने आगे टिकट वितरण पर कहा कि प्रियंका गांधी का यह कदम राजनीति दृष्टिकोण से सही हो सकता है, लेकिन नैतिकता का धर्म उन्हें कभी माफ नहीं करेंगा। जिन मां-बेटी को टिकट दिया गया है उन पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज है। जब मेरी मां को टिकट मिला था तब तो आपके द्वारा सारी धर्म अधर्म की बाते की गई थी।”

वहीं ऐश्वर्या ने आगे कहा कि “मैं आज भी कहती हूं कि मेरे पिता के खिलाफ एक भी सबूत है तो मेरे पूरे परिवार को फांसी की सजा सुना दी जाए। एक परिवार को जो बर्बाद कर दे ऐसी राजनीति मेरा उन्नाव स्वीकार नहीं करेगा।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें