Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नहीं रहे कथक सम्राट बिरजू महाराज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

जाने-माने व पूरी दुनिया में अपने कथक नृत्य के लिए विख्यात रहे पद्म विभूषण बिरजू महाराज (Padma Vibhushan Birju Maharaj) उर्फ पंडित ब्रजमोहन मिश्र (Pt Brij Mohan Mishra) का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय पंडित बिरजू महाराज के निधन पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि पंडित बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा के बल पर से पूरे विश्व में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। उनके निधन से कला जगत को जो हानि हुई है, फिलहाल उसकी भरपाई सम्भव नहीं है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति की प्रार्थना करते हुए पंडित बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यकत किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट साझा किया और लिखा कि पंडित बिरजू महाराज का निधन अत्यंत दु:खद है। उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें