Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीएम योगी ने टीईटी परीक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, अधिकारियों से कही यह बात

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

प्रदेश सरकार ने 23 जनवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) की सभी तैयारी पूरी कर ली है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया कि 23 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में पुख्ता तैयारियां कर ली जाएं।

बता दें कि सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सभी केन्द्र पर कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का अनुपालन सही ढंग से किया जाए। प्रदेश में हर केन्द्र पर मास्क के साथ सैनिटाइजर (Sanitizer), इंफ्रारेड थरमामीटर (Infrared Thermometer) की उपलब्धता होनी चाहिए। इसके साथ ही इस बार भी परीक्षा केन्द्र निर्धारण में संस्थान के पिछले रिकार्ड को जरूर देखें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि दागी या संदिग्ध छवि वाले संस्थानों को केन्द्र बिल्कुल भी ना बनाया जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी समय है। इस परीक्षा की शुचिता के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव गृह ( Additional Chief Secretary Home) और एडीजी कानून-व्यवस्था (ADG Law & Order), प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा (Principal Secretary Basic Education) के साथ जिलाधिकारियों (District Magistrates), बेसिक शिक्षा अधिकारियों (Basic Education Officers) व परीक्षा आयोजन से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से संवाद कर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की पड़ताल करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें