Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP ELECTIONS 2022 – कांग्रेस का यूथ मेनिफेस्टो आज हो सकता है जारी

UP ELECTIONS 2022- कांग्रेस का यूथ मेनिफेस्टो आज हो सकता है जारी

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी आज अपना यूथ मेनिफेस्टो जारी करेगी। कांग्रेस पार्टी की महा सचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। इससे पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में महिलाओं को लेकर प्रियंका गांधी ने कई वादे किये हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में पहले फेज के चुनाव के लिए नामांकन भरने की आज आखिरी तारिक है। साथ ही, यूपी के दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामंकन प्रक्रिया भी आज से शुरू की जाएगी।

इससे पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र के कुछ प्रमुख वादों का भी ज़िक्र किया था। जिसमे उन्होंने कहा था की, “राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर पुलिस बल में 25 प्रतिशत पदों पर महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। एक कानून बनाया जाएगा जिसमें बलात्कार जैसे अपराधों की शिकायत के 10 दिन के अंदर कार्यवाई भी की जाएगी। नए सरकारी पदों में महिलाओं को विशेष आरक्षण दिया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10 हजार रुपये का न्यूनतम मानदेय भी दिया जाएगा। मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता और 40 फीसदी कार्यों में आरक्षण मिलेगा। राज्य में राशन की 50 प्रतिशत दुकानों का प्रबंधन और संचालन भी महिलाएं ही करेंगी। कक्षा 12 की प्रत्येक छात्रा को स्मार्टफोन और स्नातक की छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। राज्य भर में सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।महिलाओं को हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क मिलेंगे। प्रत्येक बुजुर्ग और विधवा महिला को 1000 रुपये प्रति माह पेंशन सुविधा आदि दी जाएगी।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह वादा किया है की उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख नई नौकरियां दी जाएंगी, जिनमें 40 फीसदी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। उन्होंने कहा अगर कांग्रेस की सरकार बनी, तो राज्य में राशन की 50 प्रतिशत दुकानों का प्रबंधन और संचालन महिलाओं को सौंपा जाएगा। इसके अलावा, गरीब परिवारों को फ्री इंटरनेट, छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने समेत जनता को लुभाने के लिए कई वादे किए गए हैं।

ये तो साफ़ है की इसबार कांग्रेस का मेनिफेस्टो पूरी तरह महिलाओं पर आधारित है । अब ये देखना रोचक होगा क्या कांग्रेस का महिला कार्ड इसबार चल पायेगा ?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें