Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, अपनी सरकार के कार्यों का किया गुणगान

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही सूबे में सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। प्रदेश की सभी 403 सीट पर प्रत्याशी (Candidates) उतारने की प्रक्रिया में दो सूची जारी कर चुकी बसपा (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) के काम पर लगातार उंगली उठाती रहती हैं। बीते लोकसभा चुनाव के बाद से इंटरनेट मीडिया के साथ सोशल मीडिया (Social Media) पर बेहद सक्रिय मायावती ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर (Twitter) अकाउंट से दो ट्वीट (Tweet) कर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार को आईना दिखाने के साथ अपनी सरकार के काम-काज का बखान भी किया है।

बता दें कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश (UP) की कानून-व्यवस्था (Law & Order) बदतर स्थिति में है। इसके साथ ही यहां पर भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव व जान-माल-मजहब की असुरक्षा अर्थात उत्तर प्रदेश की बदतर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी व लाखों पलायन आदि विशाल आबादी वाले इस राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। मायावती ने कहा कि यह सभी समयस्याएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इससे लोगों में कुंठा पैदा हो रही है। समाज के साथ प्रदेश का पिछड़ता बेहद दुखद है। मायावती ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में लगभग ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं-युक्त आवास उपलब्ध कराया गया था। इसके साथ ही करीब 15-20 लाख मकानों को देने की तैयारी चल रही थी, किन्तु सरकार बदलने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया। अब भाजपा की सरकार ने उसको भुनाया है। भाजपा ने अपना क्या किया है, यह तो सोचने वाली ही बात है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें