Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Siddharthnagar : स्कूल बंद होने पर राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने सौंपा ज्ञापन

लखनऊ/सिद्धार्थनगर

- Advertisement -

रिपोर्ट : दीप

करोना प्रोटोकॉल के साथ निजी विद्यालय को खोले जाने को लेकर राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के लोगों ने जिला उपाध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी (Shailesh Tripathi) के कुशल नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी इटवा को दिया गया। प्रदेश के जिला सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ सिद्धार्थनगर के जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार त्रिपाठी और वरिष्ठ प्रबंधक नादिर सलाम (Nadir Salaam) ने कहा कि कोरोना के नाम पर 30 जनवरी तक स्कूल को बंद करना शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के भविष्य और स्कूलों के जीवन को समाप्त करने का षड्यंत्र है। सरकार यदि स्कूल को बंद रखना चाहती है तो आज से सरकार को स्कूलों के खर्चा उठाने की भी घोषणा कर देनी चाहिए। निजी स्कूलों के शिक्षक, कर्मचारी, प्रबंध तंत्र दो साल की बंदी से आत्महत्या के कगार पर आ पहुंचे हैं। किंतु सरकार उन्हें नर्क जैसी यातना देने का कार्य कर रही है। यदि पूरे देश में करोना ने भयंकर रूप ले लिया है तो लोकतंत्र के नाम पर चुनाव जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जनता को कीड़े-मकोड़ों की तरह मारने के लिए लोकतंत्र के नाम पर चुनाव कराया जा रहा है। जब जनता ही नहीं बचेगी, तो लोकतंत्र कहां होगा। जब तक फुल लॉकडाउन नहीं, तब तक स्कूल भी बंद नहीं होना चाहिए। शिक्षित और पढ़ी-लिखी जनता ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती है और आज इसी भावना को कुचला जा रहा है। इसलिए निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त विद्यालयों को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ खोला जाना चाहिए।

नादिर सलाम-समाजसेवी व विद्यालय प्रबंधक

संगठन ने यह तय किया है कि यदि शासन प्रशासन के द्वारा विद्यालय नहीं खोले गए, तो विद्यालय प्रबंधक के साथ-साथ पूरा विद्यालय परिवार विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें