Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महाराष्ट्र : दर्दनाक हादसे में विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार पुल से नीचे गिर गई जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे में तिरोरा से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत हो गई।

- Advertisement -

रिपोर्ट के मुताबिक, कार में सवार मेडिकल कॉलेज के सभी छात्र देवली से वर्धा सवांगी जा रहे थे। तभी सेलसुरा शिवार से गुजरते समय पुल के पास पहुंचते ही अचानक कार के आगे जंगली जानवर आ गया, उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में सातों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

जान गंवाने वाले छात्रों में भाजपा विधायक का बेटा अविष्कार रहांगडाले, नीरज चौहान, नीतीश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जाय और पवन शक्ति शामिल हैं। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास दुर्घटना में जान गंवाने वालों छात्रों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें