Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आरपीएन सिंह ने छोड़ा पार्टी का साथ, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने छोड़ा पार्टी का साथ, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में चुनावीं हलचलें तेज़ी से हो रहीं है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दाल बदलने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच नेताओं की बयानबाजियां और गुटबाज़ियाँ भी तेज़ी से हो रहीं हैं। यूपी चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। RPN सिंह ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिआ गाँधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया है। RPN सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है, बीजेपी RPN सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने की तैयारी में है।

इस चर्चा के बीच आरपीएन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल का बायो भी बदल दिया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से कोंग्रेस पार्टी से जुड़े पद की जानकारी हटाई है। साथ ही, आरपीएन सिंह ने ट्वीट किया कि ‘आज जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं. जय हिंद’.

बता दें, आरपीएन सिंह से पहले सोनिआ गाँधी के भाई ज्योतिरादित्या सिंध्या, जितिन प्रसाद जैसे दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। आरपीएन सिंह नयी दिल्ली में बीजेपी में शामिल होंगे साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक शरदवीर सिंह भी बीजेपी का दमन थामेंगे। आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा और चर्चित चेहरा माने जाते हैं। जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब आरपीएन सिंह भी जितिन की तरह ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। आपको बता दें, केन्द्र में आरपीएन सिंह गृह राज्य मंत्री की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कई राज्यों के प्रभारी भी हैं। तीन दिनों पहले उनकी मुलाकात पीएम नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से चुकी है। वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक शरदवीर सिंह भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। शाहजहांपुर के जलालाबाद से विधायक शरदवीर सिंह का टिकट समाजवादी पार्टी ने काट दिया है। जिसके बाद शरदवीर सिंह ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें