Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अखिलेश यादव ने करहल सीट से किया नामांकन, बीजेपी के लिए कही बड़ी बात

लखनऊ/मैनपुरी

- Advertisement -

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सत्ता में आने के लिए भाजपा (BJP) से लड़ाई लड़ने का वचन लिया। इसी के साथ सोमवार को करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव ने नामांकन कराया। जिस विजय रथ नामांकन कराने गए थे, पहले उस विजय रथ की हनुमान मंदिर में पूजा की गई। इसके बाद अखिलेश यादव उसी रथ से अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई (Saifai) से करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन कराने मैनपुरी (Mainpuri) के लिए रवाना हुए।

गुलाबी रंग की विजय रथ पर सवार होकर अखिलेश कलेक्ट्रेट पहुंचे। सैफई से करहल के बीच जगह जगह पर अखिलेश यादव का उत्साह से स्वागत किया गया। रथ पर सवार अखिलेश यादव हाथ हिलाते हुए जनता का अभिवादन करते रहे। इस दौरान सैकड़ों वाहन और जनता की भीड़ के चलते विजय रथ लगभग एक बजे के करीब मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंची। पुलिस ने उमड़ी भीड़ को काबू में करने के लिए मजबूत इंतजाम किए थे।

विजय रथ पर अखिलेश के साथ उनके भतीजे और पूर्व सांसद तेज प्रताप व करहल से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शोभन सिंह सवार रहे। अखिलेश के निजी सचिव गजेन्द्र खुद ही विजय रथ चला रहे थे। सपा अध्यक्ष के नामांकन कराने के लिए जाने से पहले उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव व अन्य सगे संभंधियों और शुभचिंतकों ने अपना आशीर्वाद देकर ढेर सारी वोटों की सरकार बनने की कामना की।

विजय रथ पर सवार अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण इटावा और मैनपुरी में ज्यादा समय नहीं दे सकें। लेकिन फिर भी उन्हें इस क्षेत्र की जनता पर पूरा भरोसा है। कि वह उन्हें प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अन्य क्षेत्रों में जाने की अनुमति देगी। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सपा की लहर दौड़ रही है। यहीं सरकार प्रदेश में विकास और खुशहाली बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है।

करहल (Karhal) में चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। इस सीट से कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव को और बसपा ने कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से प्रो एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। उन्होंने भी आज मैनपुरी पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया है। एसपी सिंह बघेल मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें