Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हुआ, जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती दिख रही है वैसे वैसे पार्टियों में रुझान बढ़ता हुआ दिख रहा है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपनी पार्टी की ओर खींचने के लिए प्रचार प्रसार कर रहे है और वर्चुअल रैलियों में जुटे हुए हैं। बता दें की सोशल मीडिया पर प्रचार करने और यूट्यूब पर अपने वादों का विडिओ बनाकर डालने तक का भी काम किया जा रहा है।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रयागराज गए, जहां उन्हें नामांकन भरना था नामांकन भरने के दौरान विरोधियों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की,हमले के आरोपी के पास जहर और ब्लेड भी बरामद हुए।

आपको बता दें की सिद्धार्थ नाथ सिंह का नामांकन दाखिल करते समय इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके में एक युवक उनके पास आया और उसने ब्लेड से उन पर हमला करने की कोशिश की लेकिन उसी समय मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उस हमले को नाकाम कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की।

आरोपियों को कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया है और पुलिस के हवाले किया। इसी सिलसिले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है ,सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बीजेपी संगठन में कार्यकर्ता से यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री का सफर तय किया है। इसी सिलसिले में यूपी विधान सभा चुनाव में सिद्धार्थ नाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।

आपको बता दें की यह घटना उस वक़्त हुई , जब वो पर्चा भरने जा रहे थे उसी दौरान ये हादसा हुआ। चुनाव के नामांकन में विपक्षी दलों ने माहौल खराब करने की कोशिश की और इसे एक बड़ी साजिश भी बताया जा रहा है।

इस मामले पर प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कहा ,’सिद्धार्थनाथ पर हमले की खबर झूठी और भ्रम फ़ैलाने वाली है। मेरे द्वारा जाँच की गयी तो पता चला कि एक 26 साल का युवक जो जौनपुर का रहने वाला है। उसका नाम हिमांशु दुबे है। वह सल्फाश की गोली लेकर पहुंचा तो कह रहा था कि आपने मेरे पुराना काम नहीं किया है, इसलिए जहर खाकर हत्या आत्महत्या कर लूंगा ‘

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें