Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Mainpuri : भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- सपा के गढ़ में साइकिल होगी पंचर

लखनऊ/मैनपुरी

- Advertisement -

रिपोर्ट : संजय शर्मा

उत्तर प्रदेश (UP) के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की बात करेंगे तो आज हर पार्टी ने अपना दम-खम चुनाव को जीतने के लिए लगा दिया है। प्रत्याशी चुनावी रण में कूद चुके हैं। प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) की बात करें, तो जनपद मैनपुरी (Mainpuri) में इस बार भाजपा ने समाजवादी पार्टी (SP) के गढ़ में सपा के प्रत्याशियों को घेरने के लिए मजबूत किलाबंदी की है। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह (Thakur Jaiveer Singh) सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें मैनपुरी के लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

ठाकुर जयवीर सिंह (भाजपा प्रत्याशी) मैनपुरी सदर

वहीं मैनपुरी की बात करेंगे तो यहाँ पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार भाजपा ने पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता ठाकुर जयवीर सिंह को समाजवादी पार्टी के गढ़ में चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके बाद मैनपुरी की राजनीति गरमा गई है। हर पार्टी का प्रत्याशी अपनी जीत के दावे कर रहा है।

जब हमने भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें मैनपुरी की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। हम लोग भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी के गढ़ में जीतने जा रहे हैं। मैनपुरी की चारों सीटें इस बार भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में होगी। वहीं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल इस बार उन्हीं के गढ़ में पंचर होने वाली है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें