Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

KGMU: डॉ. जीके सिंह बने ऑर्थोडॉन्टिक एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोडॉन्टिक्स डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में ऑर्थोडॉन्टिक एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोडॉन्टिक्स डिपार्टमेंट को अब नए विभागाध्यक्ष मिल गए हैं। मेडिकल कॉलेज में इसी विभाग के प्रोफेसर रहे डॉक्टर जीके सिंह को इस विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले डॉ. प्रदीप टंडन विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष थे। डॉ. प्रदीप टंडन 2009 से इस विभाग के अध्यक्ष रहे।

- Advertisement -

मूलत उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले डॉक्टर जीके सिंह ने किँग जर्ज मेहिकल काँलेज से बी.डी.एस. व एम.डी.एस. किया तथा 2002 में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्वाइन किया। 2006 में जीके सिंह प्रमोशन लेकर इस आर्थोडोन्टिक्स विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर बने और फिर 2010 में प्रोफेसर बने थे।

प्रोफेसर जीके सिंह बेहद ही प्रतिभाशाली और होनहार डॉक्टर हैं उनको आर्थोडोन्टिक्स फील्ड मे बेहतरीन कार्य के लिए “मिड वर्ल्ड एशिया इंटरनेशनल अवार्ड- 2020” मिल चुका है। इसके साथ ही 2008 में इण्डिय ऑर्थोडोनिक्स एसोसिएशन ने भी डॉक्टर जीके सिंह की काबिलियत पर उनको “एक्सीलेंस इन ऑर्थो अवार्ड” से नवाजा है। इसके साथ ही डॉक्टर जी के सिंह समय समय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कॉन्क्लेव और सेमिनार्स में भी स्पीकर/गेस्ट स्पीकर और चेयरपर्सन के तौर पर यू.एस., रशिया व श्रीलंका मे अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत कर चुके है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें