Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी किया ‘उन्नति विधान’ घोषणापत्र, जानिए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) में आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) पार्टी ने आज यानी बुधवार को अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित प्रदेश मुख्यालय पर ‘उन्नति विधान’ (Unnati Vidhan) नाम से घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के इस घोषणापत्र में युवाओं और महिलाओं को नौकरी सहित कई अहम मुद्दों को शामिल किया गया है। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान घोषणा पत्र’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान घोषणा पत्र’ जारी किया जा चुका है।

प्रियंका गाँधी का भाजपा के खिलाफ ट्वीट

 बता दें कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandi) ने प्रदेश की भाजपा (BJP) सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट (Tweet) किया और लिखा कि ‘भाजपा को अपने “घोषणा पत्र” का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।’

कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किये गए वादे :

  • 20 लाख रोजगार देंगे और 12 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके साथ आठ लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे।
  • कांग्रेस की सरकार बनने के दस दिन के अंदर, किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा।
  • कोरोना काल में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनको 25 हजार की मदद की जाएगी।
  • कोरोना काल में जान गंवाने वाले कोरोना वारियर्स के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
  • बीमार होने पर लोगों का 10 लाख तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा।
  • सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा व आउटसोर्सिंग बंद की जाएगी।
  • आवारा पशुओं द्वारा नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी।
  • महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग की जाएगी।
  • पत्रकारों के खिलाफ मुकदमों को खत्म किया जाएगा।
  • संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे।
  • शिक्षकों के रिक्त दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
  • ग्राम प्रधान का वेतन छह हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा।
  • पूर्व सैनियों के लिए एक विधानपरिषद की सीट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : ओवैसी ने सीएम योगी पर साधा निशाना, पूछा- ‘अगर अपराध खत्म तो मुझ पर गोली चलाने वाला कौन?’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें