Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Uttar Pradesh Assembly Election : कांग्रेस की पोस्टर गर्ल ने पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश : यूपी विधान सभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले ही कांग्रेस (Congress) पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की एक पोस्टर गर्ल (Poster Girl) ने इस्तीफा दे दिया है – “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” इस अभियान कार्यक्रम के दौरान एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह (Vandana Singh) ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है आपको बता दें कि वंदना सिंह यूपी महिला कांग्रेस के मध्य क्षेत्र की उपाध्यक्ष थीं।

- Advertisement -

 Uttar Pradesh Assembly Election:  वंदना सिंह ने कहा कि, “ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है “

इसी सिलसिले में वंदना सिंह से बातचीत में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि “ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है ,टिकट में दलाली की जा रही है। कांग्रेस की पदाधिकारी हूं फिर भी प्रियंका गांधी से मिलने का मौका नहीं मिलता,वदंना सिंह ने बताया कि वे दो साल से न प्रियंका गांधी से ही नहीं मिली हैं।इससे पहले ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हैं’ का चेहरा रही प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) ने कांग्रेस को अलविदा कहा और बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया था दरअसल प्रियंका मौर्य पिछले दिनों ही चर्चा में आयीं थी और उन्होंने प्रिंयका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था और वहीं कुछ दिनों पहले  प्रियंका लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट मांग रही थी उनके बारे में कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस के नेतृत्व से नाखुश थीं।

प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर लगाए आरोप

कांग्रेस छोड़ चुकीं प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया गया। प्रियंका ने कहा कि पार्टी में 24 नाम भेजे गए थे, लेकिन जिस व्यक्ति को टिकट दिया गया, उसे उस क्षेत्र में कोई नहीं जानता।

प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व पर  उठने लगे हैं सवाल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं, राज्य में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य में पार्टी को फिर से स्थापित करने के लिए राज्य में कई सियासी दांव खेल रही है और वहीं पार्टी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं,क्योंकि चुनाव में टिकट मिलने के बाद भी पार्टी के नेता दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। पार्टी के लिए बेहद नुकशान साबित हो सकता है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें