Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Kanpur : अमानवीयता की सारी हदें पार, मासूम को सिगरेट से जलाया और आंखों में ठोंकी कील

लखनऊ/कानपुर

- Advertisement -

प्रदेश के जनपद कानपुर (Kanpur) के नर्वल (Narval) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यहाँ का एक दस वर्षीय बालक सोमवार से लापता था। वहीं अब उस बच्चे का शव गांव के बाहर खेत में नग्न हालत में मिला है। बच्चे के शव को देखकर साफ पता चलता है कि उसके साथ अमानवीयता की पराकाष्ठा पार की गई है। बच्चे के चेहरे को सिगरेट (Cigarette) से जलाया गया है। उसकी आँखों में कील ठोकी गई है और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाला गया है। इसके साथ ही उसकी गर्दन पर जूते के भी निशान मिले हैं।

इस निर्मम हत्या के बारे में जानकारी देते हुए एसपी आउटर (SP Outer) ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है और पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर्वल के एक ग्राम में रहने वाला एक व्यक्ति पेशे से राजमिस्त्री है। उसके दस बच्चे हैं। इनमें से आठवें नंबर पर एक बेटा था जो पांचवी कक्षा में पढ़ता था। बताया गया कि वह सोमवार दोपहर को टायर लेकर खेलने निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तब परिवारवालों ने थाने में सूचना भी दी। इसके बाद मंगलवार दोपहर को गांव का ही एक शख्स जब खेत पहुंचा तो उसने एक बच्चे का बिना कपड़ों का शव देखा।

हत्यारे ने की निर्मम हत्या

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बच्चे की आंख में कील ठोककर उसे फोड़ी गई थी। बच्चे के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं और बच्चे के पूरे चेहरे को सिगरेट से जलाया गया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को बगल के खेत से बच्चे का टायर और उसके कपड़े भी मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भिजवा दिया है।

बच्चे से कुकर्म की आशंका

आपको बताते चलें कि पुलिस टीम को एक बगीचे में शराब (Alcohol) की बोतल और दो डिस्पोजेबल गिलास मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने खून से सना डंडा भी ढूंढ निकाला है। वहीं इस मामले पर एसपी (SP) ने आशंका जताई है कि बच्चे से कुकर्म किया गया है या तंत्र-मंत्र के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें