Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Pre-Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने कहा, यूपी प्री-बोर्ड परीक्षाएं होना बहुत जरुरी।

Pre-Board Exam: उत्तर प्रदेश (UP) में 7 फरवरी से स्कूल और कॉलेज खुल चुके है ,ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं (Pre-Board Exams) होना बहुत जरुरी है। क्योकि प्री-बोर्ड की परीक्षाओं के माध्यम से ही छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न से परिचित करवाया जाता है। इसीलिए UPMSP ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड की परीक्षा करवाने की प्रकिरिया शुरू की जाये।

- Advertisement -

छात्रों के सामने कम समय में सिलेबस पूरा करने की चुनौती

जल्द ही बोर्ड द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी की जाएगी। बोर्ड ने ये भी सुनिश्चित किया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका स्कूली शिक्षक ही जाचेंगें। अब छात्रों के सामने कम समय में सिलेबस पूरा करने और परीक्षाओं की तैयारी करने की चुनौती है। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने की सम्भावना है, हालांकि तारीखों को लेकर अभी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

चुनाव के बाद ऑफलाइन मोड पर आयोजित होंगी बोर्ड की परीक्षाएं

आपको बता दें कि 7 मार्च को उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव समाप्त हो जाने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड (Offline Mode) में आयोजित की जाएंगी और बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card), डेटशीट (Date Sheet) आ जाने के बाद ही जारी किये जायेंगे। डेटशीट और एडमिट कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें