Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP ELECTIONS : यूपी प्रथम चरण का चुनाव कल, श्रीकांत शर्मा, पंकज सिंह सहित कई दिग्गज मैदान में

UP ELECTION : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी दिन गुरुवार को होगा। प्रथम चरण में पश्चिमी यूपी के कुल 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इन 58 विधान सभा सीटों में से 9 सीटें सुरक्षित है। मतदान 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधान सभा सीटों पर मतदान होगा। इन विधानसभाओं में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में है और लगभग 2 करोड़ 27 लाख मतदाता अपना मतदान करेंगे। इन 58 विधान सभाओं के लिए प्रचार प्रसार थम चूका है।

- Advertisement -

यूपी विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण की वोटिंग 10 फरवरी को कहां-कहां होंगे

प्रथम चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (अ.जा.), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (अ.जा.), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (अ.जा), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (अ.जा), खैर (अ.जा), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (अ.जा), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (अ.जा), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (अ.जा), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (अ.जा), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटों पर चुनाव होगा.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें