Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर, पाएं चेहरे की समस्याओं से छुटकारा

आजकल की लड़कियां अपने चेहरे को गोरा और बेदाग बनाने के लिए काफी पैसे खर्च करती हैं। लेकिन फिर भी वह संतुष्ट नहीं हो पाती हैं, क्योंकि केमिकल से बनी चीजें इस्तेमाल करने से अक्सर चेहरे पर कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो जातीं हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हमें केमिकल से बनी चीजों से बचना चाहिए। स्किन को स्वस्थ और बेदाग बनाने के लिए हमें महंगे प्रोडक्‍ट और इलाज की जरूरत नहीं बल्कि कुछ घरेलू उपाय आजमाने की जरूरत है।

- Advertisement -

अगर किसी के चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाए तो वह परेशान हो जाती हैं। क्योंकि हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा बेदाग, गोरा और चमकदार बना रहे।
लेकिन धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण चेहरे की रंगत को बरकरार रख पाना काफी मुश्‍किल हो जाता है। वहीं इन दिनों लॉकडाउन में लोगों का स्‍क्रीन टाइम भी काफी बढ़ गया, जिससे लैपटॉप से निकलने वाली घातक किरणें स्‍किन को अंदर से खराब कर देती हैं।

कील-मुंहासों के दाग, टैनिंग और झाइयों के कारण अगर आप परेशान हैं और अपने चेहरे की रौनक वापस लाना चाहती हैं, तो इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे ब्‍यूटी टिप्‍स बताएंगे, जिन्हें आजमा कर आप अपनी स्किन को दोबारा चमकदार और हेल्‍दी बना सकतीं हैं।

कच्चे आलू का इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन पर डार्क स्पॉट्स, पिंग्मेंटेशन और टैनिंग जैसी समस्या है तो इसके लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल करें इसके साथ ही स्किन में ग्लो लाने के लिए कच्चे आलू का फेस मास्‍क जरूर लगाए।

* एक कच्चा आलू धुलकर घिस ले, फिर उस मिश्रण से स्क्रब करें। अगले दिन कच्चा दूध लगा लें। इसके उपयोग से दाग-धब्बे कम हो जाएंगे। त्वचा को क्लींजिंग और टोनिंग करने के लिए कद्दूकस किये हुए खीरे का उपयोग करे।

नारियल पानी

अगर आपको दाग की समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल का पानी काफी असरदार है। नारियल पानी में एक चम्मच शहद डालकर उसे आइस ट्रे में डालकर बर्फ जमा लें। इसके बाद रोज एक टुकड़ा निकाल कर हल्के हाथों से चेहरे पर मलें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। नारियल के पानी में कैराटिन होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत को हटाकर नई त्वचा विकसित करने में मदद करता है।

ब्यूटी के लिए वरदान है नींबू

प्रकृति का वरदान है नींबू क्योंकि यह ब्यूटी के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी काफी असरदार है। आपको बता दें कि खाली पेट नींबू, पानी और शहद पीने से मेटाबॉलिजम ठीक रहता है वही नींबू के इस्तेमाल से दाग-धब्बे ख़त्म हो जाते हैं और स्किन सॉफ्ट बनी रहती है साथ ही रंगत भी निखार जाती है।

* नींबू में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड्स होते हैं इसके इस्तेमाल से झुर्रियां नहीं पड़ती और रंगत निखार जाती है। नींबू को ऐंटी-एजिंग एजेंट भी माना जाता है।
नींबू का इस्तेमाल कैसे करे आइए जानते हैं.

* नींबू-शहद


नींबू और शहद मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट बनी रहती है इसके साथ ही रंगत में निखार आता है। इससे स्किन का ढीलापन भी दूर होता है।

* नींबू-चीनी

नींबू में चीनी, नारियल तेल और ऑलिव ऑइल मिलाकर आप स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसका त्वचा पर इंस्टंट असर देखने को मिलता है।

* नींबू-गुलाब जल-ग्लिसरीन

सर्दियों में नींबू, गुलाब जल और ग्लिसरीन का घोल त्वचा को कई तरह की समस्याओं से बचाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा रूखी नहीं होती और रंगत निखार जाती है।

* नींबू का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि यह एसिडिक होता है इसलिए कभी भी इसे डायरेक्ट स्किन पर न लगाए। नींबू को डाल्यूट करने के लिए गुलाबजल, या ऊपर बताई गई चीजों के साथ लगाए। नींबू का इस्तेमाल करने के बाद धूप में न निकलें।

* फेसपैक

नींबू में पपीता, ऐलोवेरा और खीरा मिलाकर फेसपैक बना लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे ख़त्म हो जाते हैं।

* कपूर और नारियल तेल

अक्सर धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कारण त्वचा पर कील-मुंहासे और दाने आ जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल में एक टिकिया कपूर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। कच्चे दूध से रोज चेहरा साफ करने से दाग दूर हो जाते हैं। यह उपाय अल्टरनेट दिन में एक महीने तक आजमाएं।

* मलाई और हल्दी

एक चम्मच मलाई में एक चुटकी हल्दी पाउडर और 1/4 चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाए फिर ऐसे ही 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बीस मिनट बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी या ताजे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को रोजाना दो महीने तक करने से चेहरे के दाग दूर हो जाएंगें और रंगत निखर जाएगी।

* सिर्फ 7 दिनों में पाएं ग्लोइंग स्किन

* फ्रूट पैक

फलों में ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, फ्रूट पैक बनाने के लिए आधा पका केला और एक टुकड़ा पका पपीता अच्छे से मैश कर ले, इसके बाद एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर रोज सुबह व रात में सोने से पहले लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें। महीने भर लगातार लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। चेहरे पर चमक भी आ जाती है।

* रूखी त्वचा

1 चम्मच ऑलिव ऑइल में 2 चम्मच फ्रेश क्रीम मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए फिर हल्के गर्म पानी से धो लें।

* 1 चम्मच शहद में 15 बूंदे ऑरेंज जूस और 1 चम्मच रोज वॉटर ले , तीनो चीजें अच्छे से मिक्स कर ले। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।

* तैलीय त्वचा

1 चम्मच शहद में अंडे के सफेद भाग को मिला लें इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट लगाने के बाद सूखने पर हल्के गर्म पानी से धो लें।

* 2 चम्मच पका पपीता 10 बूंद नींबू का रस को अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को 20 मिनट लगाने के बाद धो लें।

* कोई भी फ्रूट (ऑरेंज, स्वीट लाइम, वॉटरमेलन, पपीता) का जूस निकाल लें। इसके बाद चेहरे पर थिक मास्क की तरह लगाएं। यह मास्क स्किन को क्लीन करने के साथ ही पोर्स ओपन करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है। यही नहीं, यह चेहरे की टेंशन को भी खत्म कर देता है।

* गाजर-शहद


2-3 गाजर को पकाकर मैश कर लें और इसमें शहद मिला दें। अच्छी तरह मिक्स करके इस पेस्ट को स्किन पर थोड़ी देर के लिए लगा लें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की ब्यूटी निखर जाएगी।

* बेसन-शहद-पपीता1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच पका पपीता अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट लगाए फिर ठंडे पानी से धो लें।

* टमाटर


टमाटर में ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं।टमाटर को बीच से काटकर उसे दोनों हाथ में लेकर चेहरे पर गोलाई में घुमाते हुए कुछ देर तक हल्के हाथों से मलें। इसके बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर चेहरे को साफ पानी से धुलकर सूखा लें। चेहरा सूख जाने के बाद मॉइस्चराइजर
लगा लें। चेहरे के डार्क सर्कल्‍स को कम करने के लिए टमाटर का उपयोग जरूर करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें