Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महमूदाबाद: सिधौली मार्ग पर कार और बोलेरो के टक्कर से माँ और बेटी ने जान गवा दी

Lucknow: कोतवाली महमूदाबाद इलाके में सोमवार की सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और भतीजा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चौथा मृतक बोलेरो का चालक था। वहीं तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना भीषण था। कि बोलेरो व कार की धज्जियां उड़ गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया है, कि घटना की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में अफरातफरी मची हुई है। परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार में मतम सा झा गया है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मृतकों के शवों को गाड़ी से बहार निकलने के लिए वाहनों को काटना पड़ा।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि पुलिस ने शवों की पहचान कर ली है ,कमलापुर के हमीरपुर में रहने वाले अजीत सिंह पुत्र रमेशचंद्र अपनी चाची सीमा सिंह पत्नी देशराज सिंह व चचेरी बहन रागिनी के साथ गोंडा से कार से घर वापस आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि महमूदाबाद रोड पर वन विभाग कार्यालय के समीप अजीत की कार और सामने से आ रही बोलेरो में जोर दर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेजी से हुई की दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी। जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मदद करने आ गए और पुलिस को सूचना दी। बोलेरो चालक महमूदाबाद के भेथरा निवासी सुजीत कुमार (24), कार चालक की पहचान कमलापुर के हमीरपुर निवासी अजीत कुमार सिंह (35), उसकी चाची सीमा सिंह (50), चाची की बेटी रजनी (20) के रूप में हुई है।
वहीं महमूदाबाद के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया की सभी की पहचान हो गयी है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आगे की कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें