Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Pulwama Attack : शहीदों को याद कर रहा है देश

Pulwama Attack : जम्मू-कश्मीर में हुए इस कायरतापूर्ण आंतकी हमले को तीसरी बरसी मना रहे हैं।शहीद हुए वीर जवानों के बलिदान को याद कर रहे हैं और बता दें कि किसी ने कविता के जरिये शहीदों को नमन किया है, तो कोई नेशनल हीरोज को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) विश करके उन्हें श्रंद्धाजलि दे रहे हैं।

- Advertisement -

Pulwama Attack : पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर देश अपने वीर शहीदों को याद कर रहा है

आज 14 फरवरी के दिन 2019 में हुए जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले (Pulwama Attack) की लोग तीसरी बरसी मना रहे हैं और इस हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि भारतीय वीरों की शहादत बेकार नहीं गई, क्योंकि हमले के 12 दिन बाद ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों से बदला लिया।

 

बता दें कि इस कार्यवाही में पाकिस्तान की सरजमीं पर संचालित हो रहे कई आतंकी शिविरों को हवाई हमलों के जरिये तबाह कर दिया था और देश आज पुलवामा हमले में शहीद जवानों को याद कर रहा है।

चंद्रशेखर राव ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाये सवाल

जब देश अपने वीर शहीदों को नमन कर रहा था, उस समय तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे।

उनका कहना है कि राहुल गांधी ने इस मामले में सबूत मांगकर कुछ भी गलत नहीं किया है, मैं ही नहीं पूरा देश सबूत मांग रहा है।

हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान हुए थे शहीद

आपको बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे से करीब 2500 जवानों को लेकर 78 बसों में सीआरपीएफ (CRPF) का काफिला गुजर रहा था और यह काफिला पुलवामा पहुंचा ही था कि सामने से विस्फोटकों से भरी एक कार ने सीआरपीएफ के काफिले के साथ चल रहे वाहन को टक्कार मार दी जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और इस घातक हमले में सीआरपीएफ के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें