Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उम्र 79 की, तेवर एके- 47 वाले

कहते हैं कुछ सीखने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। अगर कोई कुछ सीखना चाहता है तो उसके अंदर ललक और जुनून होना चाहिए। इसी कड़ी से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमे बताया जा रहा है कि एक 79 वर्षीय महिला अपने उम्र के इस पड़ाव पर कुछ ऐसा कर रहीं हैं जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

- Advertisement -

रिपोर्ट के मुताबिक, यह महिला यूक्रेन की रहने वाली है, और इनका नाम वैलेंत्या कोंसतांत्नोवोस्का है जिस उम्र चलना फिरना भी मुश्किल जाता है उस उम्र में यह महिला AK-47 जैसे आधुनिक और खतरनाक हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रही हैं। इनकी उम्र के लोग अधिकतर अपनी बीमारियों का इलाज कराने डॉक्टरों के पास जाते हैं। लेकिन यह महिला इस उम्र में असाल्ट राइफल सीखने शूटिंग रेंज जाती हैं। इनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

पूरा मामला

बताया जा रहा है कि इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच काफी तनाव चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि रूस की सेना यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रही है। अब ऐसे में यूक्रेन की सेना ने भी अपने नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रही है। इसके साथ ही सेना ने सिविलियन कॉम्बैट ट्रेनिंग की भी शुरुआत कर दी है। ये बुजुर्ग महिला भी इसी ट्रेनिंग का एक हिस्सा हैं।

अब राइफल चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

वैलेंत्या कोंसतांत्नोवोस्का ने बताया कि अब वो ऐसी राइफल चलाने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। अब वो किसी भी परिस्थिति में दुश्मन का सामना कर सकती हैं। ये ट्रेनिंग स्पेशल फोर्सेज यूनिट अजोव की तरफ से इस बुजुर्ग महिला को दी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि इस यूनिट की तरफ से यूक्रेन के आम नागरिकों को भी युद्धाभ्यास कराया जा रहा है।

काबिले तारीफ

एक बुजुर्ग महिला का अपने देश की सुरक्षा के खातिर इस उम्र में हथियार चलाना सीखना तारीफ के काबिल है इस उम्र में इतने भारी हथियारों को थामना उनमें अदम्य साहस और जुनून को दर्शाता है

यूक्रेन की इस महिला से वहां के युवा भी बहुत प्रभावित है, वहीं वह पश्चिमी मीडिया में भी खूब सराहना बटोर रही हैं। बता दें कि अब परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं वैलेंत्या कोंसतांत्नोवोस्का को देखकर कई और लोग भी इस मुश्किल समय में आगे आ रहे है जिनमे मैरियाना का नाम भी अब सामने आ रहा है जो 52 वर्ष की हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें