Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Rohit Sharma Test Team Captain : रोहित शर्मा बने तीनो क्रिकेट फॉर्मेट के कप्तान, T-20 और वनडे के बाद थमाई गयी टेस्ट की कमान

Rohit Sharma Test Team Captain : भारत-श्रीलंका के बीच T-20 और टेस्ट सीरीज़ से पहले बीसीसीआई(BCCI) ने एक अहम घोषणा की। शनिवार को बीसीसीआई(BCCI) की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के चैयरमैन और पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया। चेतन शर्मा ने कहा, ”एक कप्तान के तौर पर हम लोग रोहित को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं।” चेतन ने किसी अन्य खिलाड़ी को टेस्ट कप्तान के तौर पर चुनने के सवाल पर कहा, ”रोहित क्लियर चॉइस थे। किसी और के नाम को लेकर चर्चा नहीं हुई।”

- Advertisement -

इसके साथ ही अब रोहित तीनो क्रिकेट फॉर्मेट के कप्तान बन गए हैं। 2021 में भारत के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने के बाद विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया था जिसके बाद बीसीसीआई ने विराट को वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया था।

जनवरी से खाली था कप्तान का पद

जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ हारने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पास कोई भी स्थाई टेस्ट कप्तान नहीं था। कप्तानी का पद रिक्त होने के बाद ऋषभ पंत जैसे कई बड़े नामो की आशंका लगाई जा रही थी पर बीसीसीआई ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि रोहित शर्मा ही टेस्ट टीम के कप्तान होंगे। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के 35वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह बने उप-कप्तान

बीसीसीआई ने टेस्ट टीम कप्तान की घोषणा के साथ श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में खेलने वाले खिलाडियों का नाम भी घोषित कर दिया है। टी-20 सीरीज़ के लिए विराट कोहली, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को ब्रेक दिया गया है वहीं टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे को बहार कर दिया गया है। टेस्ट और टी-20 टीम के लिए जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर टेस्ट और टी-20 स्क्वाड की घोषणा की।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पंचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार

श्रीलंका के खिलाफ T-20 स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान

आपको बता दें की भारत अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 सीरीज़ खेल रही है जिसमे भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर सीरीज़ पर कब्ज़ा कर लिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें