Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Karnataka : बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या से बढ़ा तनाव, शहर में धारा 144 लागू

लखनऊ/कर्नाटक

- Advertisement -

कर्नाटक (Karnataka) के शिमोगा (Shimoga) शहर में 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई, युवक बजरंगदल (Bajrangdal) का कार्यकर्ता था। जिसके चलते शहर में तनाव की स्तिथि बन गई है। हालातों को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है और सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रखने के आदेश है।

बता दें कि रविवार रात नौ बजे के करीब 23 वर्षीय युवक हर्षा (Harsha) की हत्या कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा कर दी गई। यह वारदात शिवमोगा शहर के भारती कॉलोनी (Bharti Colony) स्थित कामत पेट्रोल पंप (Kamat Petrol Pump) के नजदीक हुई। मृतक युवक बजरंग दल का कार्यकर्ता था। हालांकि हर्षा की हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। वहीं सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता अस्पताल के आसपास जमा हो गए, जहां हर्षा का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था।

लेकिन इस हत्या को कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। क्योंकि मृतक बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा ने अपने सोशल मीडिया से हिज़ाब के विरोध में और भगवा साफे के समर्थन में टिप्पणी की थी।

वहीं पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन मामले में जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करके सारी स्थिति को स्पष्ट करेगा और इस हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठायेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें